'घटिया हरकत करके फुटेज चाहिए', तनुश्री दत्ता पर बरसे सुनील पाल, बोले- नाना पाटेकर धरती पुत्र हैं

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता लगातार उनके खिलाफ वीडियो शेयर कर विवादों में आ गई हैं. उनके बयानों पर सुनील पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और तनुश्री को पब्लिसिटी के लिए नाना पाटेकर को बदनाम करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
तनुश्री पर भड़के सुनील पाल (Photo: Social Media) तनुश्री पर भड़के सुनील पाल (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता अपने बयानों को लेकर हे़डलाइंस में आ गई हैं. तनुश्री हर दिन एक नया वीडियो शेयर कर रही हैं. वीडियो में वो सिर्फ नाना पाटेकर की आलोचना करती दिख रही हैं. यही वजह है कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक्ट्रेस को जवाब देने के लिए नाना इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके फैन्स चुप नहीं हैं और तनुश्री को खरीखोटी सुना रहे हैं. अब कॉमेडियन सुनील पाल ने तनुश्री को जवाब दिया. 

Advertisement

तनुश्री पर भड़े सुनील पाल 
सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर कहा- तनुश्री आपका हाथ जोड़कर निवेदन है कि अगर आपका दिमाग काम नहीं कर रहा, तो आराम कीजिए. जहां आप 10 साल गायब रहीं, वहां आराम कीजिए. लेकिन हमारे महान नाना पाटेकर साहब, जो धरती पुत्र हैं. जिन्होंने धरती की सेवा की, किसानों की सेवा की, आर्मी में रहे. जय जवान, जय किसान दिमाग में लेकर चले. धरती पर थिएटर की सेवा की. कलाकारों की सेवा की. दिखावे में नहीं रहे. हमेशा साधारण कपड़े पहने. और आप उनके लिए जिस तरह से बात कर रही हैं ना. ईवल... डेविल... क्या चाहती हैं आप. पब्लिसिटी चाहती हैं ऐसी घटिया हरकत करके. 

सुनील पाल ने आगे कहा- पूरा नारी समाज आपसे चिढ़ा हुआ है. देवी समाज भी आपसे चिढ़ा हुआ है. ये क्या हरकत कर रही हो आप. ऐसा क्या कर दिया नाना पाटेकर साहब ने. हमने देखा है आपको आशिक बनाया आपने में और ऐसी कई फिल्मों में. तो इतना ड्रामा मत कीजिए. आपको कोई मीडिया फुटेज नहीं मिलेगा. 

Advertisement

वो आगे कहते हैं कि 'तनुश्री जी आप चुड़ैल तो नहीं हैं ना. तो चुड़ैल जैसी हरकत मत कीजिए. सबसे निवेदन है कि इस महिला को फुटेज मत दीजिए. ये पागल हो हई है. ये पब्लिसिटी और कंट्रोवर्सी के लिए कुछ भी कर रही है.'

सुनील पाल का आरोप है कि तनुश्री सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए नाना पाटेकर को बदनाम कर रही हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »