सम्मान देकर सुनील पाल का किया अपमान! मंच से हटाया, वायरल Video

सुनील पाल का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है. मगर फिर उनका अपमान हो रहा है. कई लोगों ने स्टेज पर संचालन कर रहे शख्स को खरी-खरी सुनाई है.

Advertisement
सुनील पाल के साथ हुई बदतमीजी (Image: Facebook/ Sunil Pal Comedian) सुनील पाल के साथ हुई बदतमीजी (Image: Facebook/ Sunil Pal Comedian)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:35 PM IST

एक वक्त था जब टीवी पर सुनील पाल अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते थे. वो अलग-अलग एक्टर्स की बेहतरीन मिमिक्री करते थे, जो देखने में काफी शानदार लगती थीं. मगर आज वो कहीं गायब हो गए हैं. अब उन्हें वो सम्मान नहीं दिया जाता जो पहले मिलता था. 

स्टेज पर सुनील पाल को किया गया बेइज्जत

सुनील पाल का एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें स्टेज पर बुलाकर फूलों के गुलदस्ते से सम्मानित तो किया गया. लेकिन जब वो माइक की तरफ कुछ बोलने के लिए बढ़े, तो उन्हें अपमानित करते हुए मना कर दिया. कॉमेडियन कई बार विनती करते रह गए, मगर उनकी एक ना सुनी गई. सुनील पाल का ये वीडियो जनवरी के महीने का बताया जा रहा है. 

Advertisement

ये वीडियो एक कवि सम्मेलन का लगता है. वहां स्टेज का संचालन कर रहे शख्स ने सुनील पाल को सम्मान करने के लिए बुलाया. सम्मान के बाद, जब सुनील पाल जनता को शुक्रिया कहने के लिए माइक की तरफ बढ़े, तो उन्हें अपनी सीट पर वापस जाने को कहा गया. कॉमेडियन ने कहा कि वो सिर्फ शुक्रिया कहकर निकल जाएंगे. मगर स्टेज के संचालक ने उनसे जबरदस्ती की और उन्हें बार-बार अपनी जगह पर बैठ जाने को कहा. 

सुनील पाल के साथ हुए इस बर्ताव पर अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. वीडियो में मौजूद लोग भी संचालक से कह रहे थे कि वो सुनील पाल को एक बार बोलने का मौका तो दें. वहीं सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो पर कई लोगों ने संचालक के इस बर्ताव को गलत बताया है. उनका कहना है कि सुनील पाल इस तरह का बर्ताव सही नहीं. हालांकि कई लोगों ऐसे भी थे, जिन्हें ये वीडियो काफी पसंद आया. सुनील पाल अक्सर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसे में वो सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते हैं. 

Advertisement

सुनील पाल को लोग कपिल शर्मा के शो पर भी देखना चाहते हैं. मगर कॉमेडियन उस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते. उनका मानना है कि जब कपिल शर्मा को सच में उनकी जरूरत होगी, तभी वो वहां जाएंगे. हालांकि सुनील पाल ये भी कहते हैं कि कपिल शर्मा ने उन्हें कई बार शो पर आने के लिए कहा, जिसे वो उनकी महानता बताते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement