'20 दिन से दर्द में हूं, सिर नहीं हिला सकता' इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे सोनू निगम

सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है, जिससे वो पिछले 20 दिनों से गंभीर दर्द में थे. उन्होंने बताया कि गलत व्यायाम या लंबे समय तक एक ही पोजिशन में सोने के कारण उनकी नस पर असर पड़ा है.

Advertisement
सोनू निगम को क्या हुआ? (Photo Credit: Instagram/ Sonu Nigam) सोनू निगम को क्या हुआ? (Photo Credit: Instagram/ Sonu Nigam)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में पिन्च्ड नर्व्स की समस्या का खुलासा किया है. अब उन्होंने बताया कि वो पिछले 20 दिनों से बहुत ही खराब हालत में थे. उनका मानना है कि शायद किसी गलत व्यायाम की वजह से या किसी एक ही पोजिशन में लंबा सोने की वजह से उनकी नस (नर्व) पर असर पड़ा.  इसका नतीजा ये हुआ कि वो इतने तेज दर्द में थे कि सिर तक हिलाना मुश्किल हो गया. उन्हें हर छोटी मूवमेंट में लगातार दर्द रहता था.

Advertisement

दर्द में सोनू निगम

ईटाइम्स संग बातचीत में उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने शुरू में दर्द निवारक दवाइयां दीं पर उन्हें लगा कि सिर्फ दवा से काम नहीं चलेगा. असली ठीक होने के लिए उस समस्या को ठीक करना जरूरी है, क्योंकि सिर्फ पेन किलर पर निर्भर रहना लंबी अवधि के लिए अच्छा नहीं है. 

एक टर्निंग पॉइंट तब आया जब वो दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन में थे और खुद महसूस किया कि वो सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे. फिल्ममेकर पंकज पराशर ने उन्हें दिल्ली के एक स्पेशलिस्ट डॉक्टर से मिलवाया, जो क्रिकेटरों, अभिनेताओं और राजनेताओं का इलाज करते हैं. वो कहते हैं कि डॉक्टर ने तुरंत मेरा इलजा करना शुरू कर दिया. वो दिन में दो बार, हर बार ढाई घंटे के लिए मेरे साथ थे. उन्होंने बिल्कुल मुझे खड़ा कर दिया. इसलिए अब मैं इतनी हालत में हूं कि मुंबई वापस जा पाऊं और काम शुरू कर सकूं. 

Advertisement

सिंगर ने कहा कि मैं 20 दिन से बहुत बुरी हालत में था. मैं इतने दर्द में था कि सिर तक नहीं हिला पा रहा था. लगातार दर्द रहता था. 

दर्द में होने का बावजूद सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट कैंसल नहीं किया. उनका कहना है कि इवेंट रद्द करने का तो कभी सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर उन्हें खुद आना चाहिए और किसी और को जगह पर भेजना सही नहीं लगता. उन्हें ये भी डर था कि जो दवाइयां और मसल रिलैक्सेंट्स के लिए दी जा रही थीं. वो उनकी आवाज और गाने की क्षमता पर असर डाल सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »