10 करोड़ का मानहानि केस खारिज, अब पलाश मुच्छल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे स्मृति मंदाना के दोस्त, दी धमकी!

स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त विद्यान माने ने फिर पलाश मुच्छल के खिलाफ धावा बोला है. उन्होंने कहा है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ हुए मानहानि केस को खारिज किया है, अब वो पलाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने वाले हैं.

Advertisement
पलाश के खिलाफ लेंगे एक्शन (Photo: Instagram @vidnyan_mane/palashmuchhal) पलाश के खिलाफ लेंगे एक्शन (Photo: Instagram @vidnyan_mane/palashmuchhal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

करीब एक साल पहले भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पलाश मुच्छल से टूट गई थी. इस रिश्ते के टूटने के कई कारण सामने आए, जिसमें से स्मृति के बचपन के दोस्त और एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने कुछ हैरतअंगेज खुलासे किए थे. विद्यान का दावा था कि शादी से ठीक पहले पलाश किसी लड़की के साथ बेड पर पकड़े गए थे, जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की महिलाओं ने उन्हें खूब पीटा. 

Advertisement

विद्यान ने पलाश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म नजरिया में लगाए गए 40 लाख रुपये वापस नहीं किए. उनके मुताबिक, दोनों की मुलाकात दिसंबर 2023 में सांगली में हुई थी. इसके बाद मार्च 2025 तक उन्होंने पलाश को फिल्म के लिए 40 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे.

पलाश मुच्छल पर बरसे स्मृति के दोस्त

स्मृति के दोस्त के दावों ने उन बातों की पुष्टि की थी, जिसमें ये कहा जा रहा था कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को धोखा दिया. हालांकि उनकी बातों को राइटर-डायरेक्टर ने पूरी तरह खारिज किया, और उनपर 10 करोड़ रुपये के मानहानि का केस ठोका. लेकिन पलाश का केस बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया, जिसकी पुष्टि स्मृति के दोस्त ने की. अब विद्यान माने ने फिर पलाश मुच्छल पर धावा बोला है, और इस बार उनपर केस की बात कही है. 

Advertisement

HT से बातचीत में विद्यान माने ने अपने ऊपर लगे मानहानि केस के खारिज होने पर कहा, 'इस फैसले से एक जरूरी संदेश मिलता है कि लोगों को सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए अदालत में झूठे और बेबुनियाद केस नहीं करने चाहिए. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. अदालत की तय की गई प्रक्रियाओं का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है.'

पलाश के खिलाफ लेंगे एक्शन

विद्यान माने ने आगे कहा कि वो अब पलाश की ओर से बताई गई उन सभी कहानियों को लोगों के सामने लाना चाहते हैं, जिन्हें वो मनगढ़ंत और काल्पनिक बताते हैं.

उन्होंने कहा- मैं उन सभी मनगढ़ंत और काल्पनिक कहानियों को जनता के सामने लाना चाहता हूं, जो उन्होंने अब तक बताई हैं. मैं ये भी बताना चाहता हूं कि किस तरह लोगों को गुमराह किया जा रहा है. मैं चाहता हूं कि उनके परिवार के सदस्यों को भी सच्चाई पता चले, ताकि वो उनके व्यवहार की असलियत और कथित झूठे दावों को समझ सकें. मैं बहुत जल्द इस मामले में जरूरी कानूनी और आपराधिक कार्रवाई शुरू करूंगा. ये सब पूरी तरह से कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा. 

इस पूरे मामले पर अभी तक पलाश मुच्छल या उनकी लीगल टीम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि उनकी और स्मृति की शादी दिसंबर 2025 में होनी थी. दोनों की शादी टूटने का क्या कारण रहा, इसके बारे में उन्होंने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »