सिंगर जुबिन नौटियाल ने पहाड़ों पर गुपचुप रचाई शादी, बचपन की दोस्त बनी दुल्हन?

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने पैतृक गांव में बचपन की दोस्त से गुपचुप शादी कर ली है. सिंगर की शादी एक निजी और पारंपरिक समारोह थी जिसमें केवल करीबी परिवार वाले शामिल थे.

Advertisement
कौन है जुबिन की दुल्हन (Photo: Instagram @jubin_nautiyal) कौन है जुबिन की दुल्हन (Photo: Instagram @jubin_nautiyal)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर एक सरप्राइजिंग खबर सामने आ रही है. जुबिन ने अपने पैतृक गांव में गुपचुप शादी रचा ली है. जुबिन ने बचपन की दोस्त संग घर बसा लिया है. जानते हैं कि सिंगर ने बिना शोर-शराबे के गांव में शादी क्यों की. 

जुबिन को मिला हमसफर?
जुबिन नौटियाल उन सिंगर्स में से हैं, जिनकी आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. लेकिन वो अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना जानते हैं. इसलिए उन्होंने किसी को भी शादी की खबर नहीं लगने दी. बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन ने उत्तराखंड के पैतृक स्थान पर अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है. ये एक निजी समारोह था. 

Advertisement

रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि सिंगर की शादी में सिर्फ करीबी परिवार वाले मौजूद थे. जुबिन ने डेस्टिनेशन या लैविश वेडिंग की जगह साधारण और पारंपरिक तरीके से शादी करना सही समझा. सेलिब्रिटी लाइफ होने के बावजूद जुबिन अपनी लाइफ प्राइवेट रखना पसंद करते हैं. कपल को बड़ी शादी नहीं चाहिए थी. वो अपने खास दिन को सिर्फ अपनों के साथ मनाकर खुश हैं.

वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड की झलक दिखाई थी. लेकिन उन्होंने पार्टनर का पूरा फेस रिवील नहीं किया था. जुबिन और एक्ट्रेस निकिता दत्ता के अफयेर की खबरें भी थीं, लेकिन उन्होंने इस बारे में कभी बात नहीं की है.

फैन्स हुए सरप्राइज? 
जुबिन की वेडिंग न्यूज उनके कई चाहने वालों के लिए शॉकिंग है. एक ने लिखा कि जुबिन बहुत पहले ही शादी कर चुके हैं. दूसरे ने लिखा कि क्या... क्या... कई लोग कह रहे हैं कि दिल तोड़ दिया. कुछ लोग उनसे दुल्हन का चेहरा दिखाने के लिए कह रहे हैं. 

Advertisement

हालांकि, अब तक जुबिन नौटियाल की ओर से वेडिंग न्यूज ऑफिशियल नहीं की गई है. फैन्स उनसे गुड न्यूज सुनने के लिए बेकरार दिख रहे हैं. 

सिंगर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो एक समय पर उन्हें इंडियल आइडल के मंच पर रिजेक्ट कर दिया गया था. लेकिन उन्होंने खुद पर काम किया और बॉलीवुड के टैलेंटेड सिंगर्स में शुमार हो चुके हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »