'उन्होंने मुश्किल सिचुएशन में बिना शिकायत शूट किया' श्रद्धा कपूर के 'ईठा' कोस्टार अनंत जोशी ने की तारीफ

'ईठा' में श्रद्धा कपूर का जानदार काम लोगों से खूब तारीफ बटोर रहा है. लेकिन इसके पीछे श्रद्धा की मेहनत कितनी तगड़ी लगी है, इसका खुलासा फिल्म के एक्टर अनंत जोशी ने किया है. उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं, लेकिन पूरी कहानी श्रद्धा के किरदार की ही है.

Advertisement
अनंत जोशी ने बताई 'ईठा' पर श्रद्धा कपूर की मेहनत (Photo: Instagram/@anantvjoshi; Screengrab) अनंत जोशी ने बताई 'ईठा' पर श्रद्धा कपूर की मेहनत (Photo: Instagram/@anantvjoshi; Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद लोग फिल्म का टिकट खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं. मराठी लोककला की आइकॉन, 'तमाशा क्वीन' कही जाने वालीं विठाबाई के रोल में श्रद्धा कपूर की परफॉर्मेंस टीजर में ही इतनी दमदार नजर आई कि लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. मगर इस परफॉर्मेंस के पीछे श्रद्धा की मेहनत भी कम नहीं लगी. ईठा में उनके साथ काम कर रहे एक्टर अनंत जोशी ने बताया है कि श्रद्धा ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है.

Advertisement

'श्रद्धा ने बहुत मुश्किलों में किया शूट'

वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में अनंत ने श्रद्धा कपूर के सिर्फ एक्टिंग टैलेंट ही नहीं, उनके प्रोफेशनलिज्म, विनम्रता और सेट पर सहज माहौल बनाने की आदत की भी जमकर तारीफ की.

अनंत ने कहा, 'ईठा पूरी तरह श्रद्धा कपूर की फिल्म है. इसमें नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और मेरे जैसे दूसरे कलाकार भी हैं, लेकिन हम सभी उनके किरदार की पूरी जिंदगी के सफर का हिस्सा हैं. जहां तक मेरे किरदार की बात है, मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहता. इतना जरूर कहूंगा कि यह अब तक किए गए मेरे काम से बिल्कुल अलग है.' अनंत ने कहा कि उन्हें श्रद्धा कपूर के साथ कई महत्वपूर्ण सीन्स में काम करने का मौका मिला, जो उनके लिए खास अनुभव था.

उन्होंने कहा, 'श्रद्धा कमाल की एक्ट्रेस हैं. उससे भी बढ़कर वह एक बेहतरीन इंसान हैं. ऐसे कलाकारों के साथ काम करना बहुत जरूरी होता है, जो फिल्ममेकिंग को सिर्फ अपनी एक्टिंग तक सीमित नहीं मानते. श्रद्धा उन्हीं लोगों में से एक हैं.' अनंत बोले कि श्रद्धा बहुत बड़ी स्टार और जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बावजूद चैलेंजिंग हालात में शूट करने से कभी नहीं घबराईं.

Advertisement

'कभी शिकायत करते नहीं देखा'

अनंत ने बताया कि श्रद्धा ने अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है. उन्होंने कहा, 'फिल्म के लिए उन्होंने कई बड़े ट्रांसफॉर्मेशन किए हैं. शूटिंग के दौरान उन्होंने कई असहज करने वाली और मुश्किल सिचुएशंस का सामना किया, लेकिन मैंने उन्हें कभी शिकायत करते नहीं देखा.'

अनंत ने बताया कि शुरुआत में वह थोड़ा झिझक रहे थे. 'मैं अलग बैकग्राउंड से आता हूं, इसलिए शुरुआत में थोड़ा संकोच था. लेकिन श्रद्धा यह ध्यान रखती हैं कि उनके आसपास मौजूद हर व्यक्ति सहज महसूस करे. उन्होंने मेरे साथ भी बिल्कुल ऐसा ही किया. उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह कौन हैं और आज किस मुकाम पर हैं. उन्हें यह भी मालूम है कि अपनी सीमाएं कहां तय करनी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वह अपनी गर्मजोशी कभी नहीं खोतीं,' अनंत ने बताया.

श्रद्धा की यह मेहनत कितनी सफल हुई है, यह तो 28 अगस्त 2026 को थिएटर्स में ईठा रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »