स्त्री 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने लगाई बड़ी छलांग, ईठा में तमाशा क्वीन बनने के लिए चार्ज किए इतने करोड़

श्रद्धा कपूर अपनी नई फिल्म ईठा में विठाबाई नारायणगांवकर का रोल निभा रही हैं, जिसकी झलक हाल ही में देखने मिली. रिपोर्ट्स हैं कि एक्ट्रेस को इस फिल्म में काम करने के लिए उनकी पिछली फिल्म स्त्री 2 से तीन गुना फीस मिली है.

Advertisement
ईठा में श्रद्धा की फीस (Photo: Instagram/ShraddhaKapoor) ईठा में श्रद्धा की फीस (Photo: Instagram/ShraddhaKapoor)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं. वो बहुत कम फिल्में करती हैं, मगर इसके बावजूद लगभग सभी बॉक्स ऑफिस पर चलती हैं. श्रद्धा की पिछली 2 फिल्में- तू झूठी मैं मक्कार और स्त्री 2 हिट थीं. स्त्री 2 तो साल 2024 में हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनी थी, जिसने कमाई के मामले में कई सारे रिकॉर्ड तोड़े थे. 

Advertisement

अब करीब दो साल बाद श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर ईठा से वापस आ रही हैं. फिल्म में वो महाराष्ट्र की तमाशा क्वीन विठाबाई नारायणगांवकर की कहानी को दिखाएंगी, जिसका टीजर भी रिलीज हुआ था. ईठा में उन्होंने खूब मेहनत की है, जो स्क्रीन पर साफ झलक रही है. इसी मेहनत के दम पर उन्हें तगड़ी फीस भी मिली है. 

ईठा में श्रद्धा की फीस

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट अनुसार, श्रद्धा को फिल्म ईठा में काम करने के लिए उनकी पिछली फिल्म स्त्री 2 से तीन गुना फीस मिली है. जहां माना जाता है कि उन्हें स्त्री 2 में करीब 5 करोड़ रुपये मिले थे. अब ईठा में एक्ट्रेस को 15 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. इससे पहले, श्रद्धा को जिस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा पैसे मिले थे वो फिल्म तू झूठी मैं मक्कार थी. कहा जाता है कि उन्हें 7 करोड़ रुपये मिले थे, जो ईठा की फीस से लगभग आधा है. 

Advertisement

रिपोर्ट में आगे ये कहा गया है कि प्रोड्यूसर दिनेश विजन, जो ईठा के प्रोड्यूसर हैं उन्हें यकीन है कि विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक में श्रद्धा का काम उनके लिए एक गेम-चेंजिंग मोमेंट साबित हो सकता है. इसलिए उन्हें इतने पैसे मिलना एकदम सही है. हालांकि एक्ट्रेस को मिली फीस की सच्चाई क्या है, ये मैडॉक फिल्मस और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर बेहतर जानते हैं.

फिल्म पर जारी है विवाद

फिलहाल फिल्म ईठा विवादों से घिरी हुई है. इसके टाइटल पर बवाल चल रहा है, NCP के फिल्म और सांस्कृतिक विभाग ने ईठा टाइटल पर आपत्ति जताई है. वो मानते हैं कि ये नाम तमाशा क्वीन के योगदान के साथ न्याय नहीं करता. यहां तक कि विठाबाई का परिवार भी इस टाइटल से खुश नहीं है. अब देखना है कि मेकर्स अपनी फिल्म के लिए क्या फैसला लेते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »