शादी से पहले पति टाइगर पटौदी संग लिव-इन में रहीं शर्मिला टैगोर, इंटरफेथ मैरिज पर सुने थे ताने

शर्मिला टैगोर ने दिग्गज पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी उर्फ टाइगर पटौदी संग अपनी शादी के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी इंटरफेथ मैरिज ने कई सारी चुनौतियों का सामना किया. वो शादी से पहले एक साथ रहे भी.

Advertisement
एक्ट्रेस की शादी में आई थीं अड़चनें (Photo: Social Media) एक्ट्रेस की शादी में आई थीं अड़चनें (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर ने भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी (टाइगर पटौदी) से शादी की थी. ये लव मैरिज थी, जिसके चर्चे उस दौर में काफी ज्यादा हुए थे. शर्मिला हिंदी सिनेमा की सबसे फेमस एक्ट्रेस थीं, वहीं टाइगर पटौदी क्रिकेट की पिच के सुपरस्टार हुआ करते थे. 

शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी ने अपनी शादी के दौरान काफी मुश्किलें भी देखी थीं. उनकी इंटरफेथ मैरिज थी, जिससे कई लोगों को आपत्ति थी. हाल ही में शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और टाइगर पटौदी, शादी से पहले ही एक-दूसरे के साथ रहने लगे थे. आजकल लिव-इन में रहना आम बात बन चुकी है. मगर उस 60s के दौर में एक्ट्रेस और क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया? इसकी वजह भी उन्होंने खुद बताई. 

Advertisement

क्यों शादी से पहले साथ रहे शर्मिला टैगौर-टाइगर पटौदी?

शर्मिला टैगोर ने कहा- हमने शादी से पहले साथ रहने का फैसला किया था, क्योंकि इससे हमारी जिंदगी आसान हो जाती थी. उस समय टाइगर को नहाने के लिए अक्सर क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया जाना पड़ता था, क्योंकि मैं घर संभालने में बिल्कुल अच्छी नहीं थी. घर में कोई भी चीज ठीक से नहीं चलती थी. सच कहूं तो मैं बहुत खराब हाउस वाइफ थी, लेकिन समय के साथ मैंने सब कुछ सीख लिया. अब मुझे अपना घर अच्छी तरह से सजाकर और संभालकर रखना बहुत पसंद है.

इंटरफेथ मैरिज पर उठे सवालों पर क्या बोलीं शर्मिला टैगोर?

शर्मिला टैगौर ये भी बताती हैं कि उन्हें उनकी इंटरफेथ मैरिज के लिए चेतावनी भी मिली थी. दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा ने उन्हें सावधान तक किया था. एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर हुईं चर्चाओं पर कहा- हमें खुद इस बात का ज्यादा एहसास नहीं हुआ, क्योंकि मैं अपने काम में व्यस्त थी और टाइगर क्रिकेट खेलने में.

Advertisement

'लेकिन मेरे माता-पिता और टाइगर की मां पर इसका काफी दबाव था, क्योंकि हमारे रिश्ते को लेकर बहुत सारी बातें कही जा रही थीं. मीडिया तो हमारी शादी को 15 महीने भी टिकने वाली नहीं मान रहा था. लोगों का कहना था कि ये शादी पूरी तरह नाकाम हो जाएगी. यहां तक कि यश चोपड़ा ने भी मुझसे कहा था कि ये नवाब लोग थोड़ा शक करने वाले होते हैं, इसलिए तुम्हें बहुत संभलकर रहना होगा. वो मेरे अच्छे दोस्त थे और सच में मेरी चिंता कर रहे थे.' 

शर्मिला टैगोर और टाइगर पटौदी की शादी 1968 में हुई थी. कुछ सालों बाद कपल ने एक बेटे सैफ अली खान, और दो बेटियां सबा और सोहा अली खान को जन्म दिया. वो 43 सालों तक शादीशुदा रहे, टाइगर पटौदी का साल 2011 में निधन हो गया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »