महीप कपूर के बाद बेटी Shanaya Kapoor हुईं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

शनाया ने लिखा- 'मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. चार दिन पहले किए गए टेस्ट में, मेरी रिपोर्ट निगेट‍िव आई थी, प्रीकॉशन के लिए जब दोबारा टेस्ट किया तो पॉज‍िट‍िव आया.'

Advertisement
शनाया कपूर शनाया कपूर

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 15 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST
  • शनाया कपूर हुईं कोरोना पॉज‍िट‍िव
  • मां महीप कपूर पहले हुईं थीं कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस ने बॉलीवुड सितारों को फिर एक बार दहशत में डाल दिया है. करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना पॉज‍िट‍िव आने के बाद से अन्य सेलेब्स कोव‍िड-19 से संक्रमित पाए गए. इसमें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का नाम भी शामिल है. अब महीप की बेटी शनाया कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. शनाया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है. 

Advertisement

आइसोलेशन में हैं शनाया कपूर 

शनाया ने लिखा- 'मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. चार दिन पहले किए गए टेस्ट में, मेरी रिपोर्ट निगेट‍िव आई थी, प्रीकॉशन के लिए जब दोबारा टेस्ट किया तो पॉज‍िट‍िव आया. मैं डॉक्टर द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल को फॉलो कर रही हूं. अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं, तो अनुरोध करती हूं कि प्लीज अपना टेस्ट करवा लें. सभी सुरक्ष‍ित रहें!'

'मेरा घर covid 19 का हॉटस्पॉट नहीं', नाराज करण जौहर ने दी 'कोरोना पार्टी' पर सफाई

शनाया कपूर इंस्टा स्टोरी

ये सेलेब्स हैं कोरोना पॉज‍िट‍िव 
 
कोरोना की चपेट में अब तक करीना कपूर, उनकी मेड, अमृता करोड़ा, महीप कपूर, काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान और अब शनाया कपूर आ चुकी हैं. वहीं मलाइका अरोड़ा, करण जौहर और आल‍िया भट्ट का कोरोना टेस्ट निगेट‍िव आया है. 

Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को हुआ कोरोना, सेलेब्रिटी ट्रेनर यास्मीन ने बताया कैसे बचें?

करण जौहर के घर हुई थी गेट-टुगेदर पार्टी 

इस संक्रमण की शुरुआत कहां और किस्से हुई इसका तो पता नहीं, पर करण जौहर की पार्टी जरूर हाईलाइट हो गई. दरअसल, बीते दिनों बॉलीवुड सेलेब्स की दो पार्ट‍ियां हुई थीं. करण जौहर के घर 8 लोगों की गेट-टुगेदर पार्टी रखी गई थी, जिसमें मलाइका, अमृता, करीना, अर्जुन कपूर, महीप कपूर, सीमा खान, आलिया भट्ट शामिल हुए थे. वहीं रिया के घर हुई प्री क्रिसमस पार्टी में मलाइका, करिश्मा, अमृता, करिश्मा, मसाबा गुप्ता, पूनम दमानिया ने शिरकत की थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »