'शाहरुख ने राड़ा कर दिया था', वानखेड़े स्टेडियम में गार्ड से क्यों भिड़े किंग खान? Ex ACP ने बताया

2012 में वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान और सिक्योरिटी गार्ड के बीच हुई विवादित घटना फिर से सुर्खियों में है. एक्स ACP इकबाल शेख ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान बच्चों के साथ खेल रहे थे, तभी सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ ऐसा कहा जिससे वो गुस्से में आ गए.

Advertisement
वानखेड़े स्टेडियम विवाद पर खुलासा (Photo: Screengrab) वानखेड़े स्टेडियम विवाद पर खुलासा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

'आईपीएल' के मौसम में एक पुराना विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया है. ये बात 2012 की है, जब वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख खान सिक्योरिटी से भिड़ गए थे. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को उनके घर में हरा कर जीत हासिल की थी. ये घटना उस वक्त भी काफी हाइलाइट हुई. सालों बाद भी लोग इसे भूल नहीं पाए हैं. अब उस समय के एसीपी इकबाल शेख ने विवाद पर खुलकर बात की है. 

Advertisement

क्या हुआ था मामला?
शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट पर एक्स एसीपी इकबाल शेख ने बताया कि उस वक्त मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर लोग स्टेडियम से जा चुके थे. स्टेडियम की कुछ फ्लडलाइट्स भी बंद हो गई थीं. तभी एक एमसीए अधिकारी ने आकर बताया कि 'शाहरुख ने राड़ा कर दिया है'. इसके बाद मैं फौरन वहां पहुंचा. क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम उनके ही डिविजन में आता था.

इकबाल शेख बताते हैं कि घटना के वक्त शाहरुख स्टेडियम में कुछ बच्चों के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान वहां मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड ने इस पर आपत्ति जताते हुए सीटी बजा दी. गार्ड के इस व्यवहार से शाहरुख को गुस्सा आ गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. जब तक एमसीए के अधिकारी वहां बीच-बचाव के लिए पहुंचे, मामला उलझ चुका था. देखते ही देखते स्टेडियम का माहौल बिगड़ गया था. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला. 

Advertisement

एक्स एसीपी ने कहा कि मामला संभालने के लिए मैं सीधा शाहरुख खान के पास पहुंचा और उनसे बाहर चलने के लिए कहा. मैंने उनसे कहा कि सर प्लीज बाहर चलिए और उन्हें बाहर ले गया. वो मेरी बात मान भी गए. तब जाकर मामला शांत हुआ.

पूरे विवाद को लेकर किंग खान एक इंटरव्यू में अपनी सफाई पेश कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि उस दिन सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों की मौजूदगी में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. वो शब्द धार्मिक और निजी तौर पर आहात करने वाले थे, जिसे सुनकर उनका पारा हाई हो गया था. 

शाहरुख खान ने भी 'आप की अदालत' शो में इस घटना पर अपनी सफाई दी थी. उन्होंने बताया था कि उस दिन उन्हें इतना गुस्सा आने की असल वजह उनके बच्चे थे. सिक्योरिटी गार्ड ने बच्चों की मौजूदगी में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आए. शाहरुख को वह शब्द धार्मिक और निजी तौर पर काफी आपत्तिजनक लगे थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »