डायरेक्टर के घर के बाहर पठान ने लगाया टेंट तब मिली डंकी, शाहरुख खान ने दिया जवाब

शाहरुख इंटरव्यू देने की बजाए, फैंस से सोशल मीडिया के जरिए इंटरैक्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं. एक्टर के इस स्टाइल को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं. हर फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख X (पहले ट्वि्टर) पर एक सवाल-जवाब का सेशन रखते हैं, जहां एक्टर बड़े ही मजेदार रिप्लाई देते हैं. 

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इस साल शाहरुख की ये तीसरी फिल्म होगी. फैंस इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं. राजू हिरानी के डायरेक्शन में शाहरुख पहली बार काम कर रहे हैं. लेकिन उन्हें ये फिल्म मिली कैसे, और किस वजह से दोनों साथ आए? इस बात का खुलासा खुद शाहरुख ने #AskMeAnything सेशन के दौरान किया. 

Advertisement

शाहरुख इंटरव्यू देने की बजाए, फैंस से सोशल मीडिया के जरिए इंटरैक्ट करना ज्यादा पसंद करते हैं. एक्टर के इस स्टाइल को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं. हर फिल्म रिलीज से पहले शाहरुख X (पहले ट्वि्टर) पर एक सवाल-जवाब का सेशन रखते हैं, जहां एक्टर बड़े ही मजेदार रिप्लाई देते हैं. 

कैसे मिली फिल्म?

इसी सेशन के दौरान एक फैन ने SRK से पूछा- इस बार राजकुमार हिरानी ने आपको अप्रोच किया या फिर आपने हिरानी सर को? शाहरुख ने इस सवाल का अपने कैंडिड अंदाज में रिप्लाई देते हुए लिखा- मैंने राजकुमार हिरानी के घर के आगे टेंट लगा लिया था. वहीं कहानी भी सुनी और वहीं साइन भी कर ली. एडिटिंग भी वहीं चल रह है. 

इसी के साथ एक यूजर ने टॉम क्रूज की बाइक से छलांग लगाती एक्शन सीन की फोटो शेयर कर उनसे पूछा - क्या आपने कभी ऐसा कुछ करने का सोचा है, जैसे टॉम क्रूज ने मिशन इम्पॉसिबल 7 में किया था? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा- मेरे पास तो मोटरसाइकिल ही नहीं है यार. 

Advertisement

अबराम से सीखी बचकानी हरकतें

वहीं एक यूजर ने उनके नए गाने लुट पुट की तारीफ करते हुए उनसे कहा- लुट पुट में आपकी हर एक एनर्जी को देखकर मुझे बहुत प्यार आ रहा है. आपमें ऐसी बच्चों जैसी इलैक्ट्रिफाइंग एनर्जी कहां से आती है? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा- मेरे घर में एक छोटा सा बच्चा है. तो मैं कोशिश करता हूं कि उसकी मासूमियत और एनर्जी अपने गानों में डाल सकूं. 

वहीं एक यूजर ने उनसे बिना टिकट फ्री में फिल्म देखने का सीक्रेट कोड पूछा तो शाहरुख बोले- मैं तो प्रोजेक्शनिस्ट को पटा लिया करता था. जब मैं काफी यंग था और मुझे फिल्में देखनी होती थी तो. कोशिश करो, शायद तुम्हें भी मौका मिल जाए. लेकिन किसी को बताना नहीं कि ये मैंने तुम्हे बताया है. ये हमारा सीक्रेट है.

फैंस को शाहरुख की हाजिरजवाबी का ये स्टाइल बेहद पसंद आ रहा है. हर कोई कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहा है. शाहरुख खान स्टारर डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी भी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »