Shah Rukh Khan King New Poster: 'कातिल नहीं आशिक हूं', होठों में गुलाब...हाथों में पिस्तौल, शाहरुख खान का 'किंग' लुक देख क्रेजी फैंस

Shah Rukh Khan की फिल्म King का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. होंठों पर गुलाब और हाथ में बंदूक लिए किंग खान का खतरनाक अंदाज चर्चा में है. फैंस उनके लुक को देख क्रेजी हो रहे हैं.

Advertisement
शाहरुख खान का किंग अंदाज (Photo: Movie Poster) शाहरुख खान का किंग अंदाज (Photo: Movie Poster)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan जब पर्दे पर आते हैं, तो कहानी सिर्फ एक्शन की नहीं, स्वैग और रोमांस की भी होती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म 'King' का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें किंग खान का ऐसा खूंखार अंदाज दिख रहा है कि फैंस की नजरें उन पर टिक गई हैं. 

Advertisement

हाथ में बंदूक, होंठों के बीच गुलाब और चेहरे पर खतरनाक तेवर... शाहरुख का यह लुक बता रहा है कि फिल्म में इश्क भी होगा और जमकर एक्शन भी.

'कातिल नहीं, आशिक हूं...', शाहरुख के एक डायलॉग ने बढ़ाई हलचल

शाहरुख खान ने मंगलवार, 27 अक्टूबर को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. किंग खान ने लिखा, 'आज फिर याद आया... कातिल नहीं, आशिक हूं.'

बस फिर क्या था! शाहरुख के इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं. पोस्टर में उनके चारों तरफ आग की लपटें नजर आ रही हैं. SRK का लुक एक तरफ खतरनाक है, तो दूसरी तरफ रोमांटिक भी. इस बार किंग खान अपने दुश्मनों के लिए काल बनेंगे या मोहब्बत के लिए किसी भी हद तक जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

Advertisement

फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टर पर साफ लिखी है. 'किंग' इसी साल 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फैंस उनके इस लुक को देख क्रेजी हो रहे हैं. सभी कमेंट सेक्शन में इसे फायर बता रहे हैं.

क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस में होगा महाक्लैश

शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज डेट सामने आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले की चर्चा भी तेज हो गई है. फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी और इसी तारीख के आसपास कई बड़ी फिल्मों की रिलीज भी चर्चा में है.

इनमें मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्सडे', 'ड्यून: पार्ट थ्री' और नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'किंग100' शामिल हैं. ऐसे में दिसंबर का आखिरी हफ्ता फिल्मी फैंस के लिए बेहद खास हो सकता है. हालांकि, रिलीज शेड्यूल में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

अब देखना होगा कि क्रिसमस के मौके पर किंग खान बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करते हैं.

सुहाना से दीपिका तक, सितारों से सजी है 'किंग' की दुनिया

'किंग' सिर्फ शाहरुख खान के एक्शन अवतार की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि इसकी स्टारकास्ट भी काफी दमदार है. फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे.

Advertisement

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले भी बड़े पैमाने की एक्शन फिल्मों के लिए चर्चा में रहे हैं. इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

फिलहाल, फिल्म के नए पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. शाहरुख का यह अंदाज देखकर इतना तो साफ है कि 'King' में उनका किरदार सिर्फ गोलियां चलाने वाला एक्शन हीरो नहीं, बल्कि दिल में मोहब्बत रखने वाला ऐसा शख्स भी हो सकता है, जिसके तेवर दुश्मनों के होश उड़ा दें.

अब फैंस को इंतजार है फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़े अगले खुलासे का. क्योंकि जब नाम ही 'किंग' हो, तो एंट्री भी बादशाहों वाली ही होनी चाहिए.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »