इस सिंगर के फैन हैं शाहरुख, फराह खान का खुलासा, निक जोनस के साथ कर चुका कोलैब

सिंगर किंग के घर कोरियोग्राफर फराह खान पहुंची, जहां उन्होंने उनकी तारीफ की. साथ ही ये भी बताया कि उन्हें किंग के बारे में शाहरुख खान से पता चला था, जो सिंगर के बहुत बड़े फैन भी हैं.

Advertisement
शाहरुख हैं सिंगर किंग के फैन (Photo: Instagram @ifeelking/iamsrk) शाहरुख हैं सिंगर किंग के फैन (Photo: Instagram @ifeelking/iamsrk)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:16 PM IST

लअरपन कुमार चंदेल यानी किंग पॉप-कल्चर के जाने-माने सिंगर हैं. उनके गाने आज की जेनरेशन को बेहद पसंद आते हैं. किंग का गाया हर एक गाना सोशल मीडिया पर छाया रहता है. उनकी शुरुआत एमटीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'हसल' से हुई, जिसके वो फाइनलिस्ट भी रहे. इसके बाद से किंग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.  

सिंगर किंग की आवाज इतनी छा चुकी है कि शाहरुख खान से लेकर हॉलीवुड स्टार और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी उनके दीवाने हैं. हाल ही में डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान भी किंग के घर पहुंची, जहां उन्होंने सिंगर के पहले गाने पर बात की. फराह ने बताया कि उनके बारे में वो शाहरुख से ही जान पाई थीं. 

Advertisement

कैसे किंग की फैन बनीं फराह खान?

फराह ने कहा, 'पहली बार मुझे किंग का म्यूजिक शाहरुख खान के जरिए पता चला. शाहरुख को आपका म्यूजिक बहुत पसंद है. उन्हें जवान फिल्म के लिए कुछ चाहिए था. मैंने आपका गाना मान मेरी जान पहली बार शाहरुख की वैनिटी वैन में सुना. उसी दिन से मैं आपकी म्यूजिक की पूरी दीवानी हो गई.'

फराह ने आगे किंग से उनके फेमस कोलैब के बारे में भी पूछा, जो उन्होंने निक जोनस के साथ किया था. निक और किंग ने 'मान मेरी जान' गाने का रीमिक्स वर्जन बनाया था. सिंगर का कहना है कि इस कोलैब के लिए निक ने उन्हें सामने से अप्रोच किया था. वो उनके बचपन से ही बड़े फैन रहे, इसलिए उनका लिए ये कोलैब बेहद खास था. 

किंग ने कहा, 'मैं हमेशा से निक जोनस का बहुत बड़ा फैन था. दोस्तों से बात करते समय अक्सर सोचता था कि काश निक जोनस के साथ कोई गाना कर पाता. लेकिन मैं तो अच्छी अंग्रेजी भी नहीं बोल पाता था. जब मैंने अपना मान मेरी जान का वर्जन रिलीज किया, तो मुझे वॉर्नर म्यूजिक के एमडी जय मेहता का फोन आया. उन्हें पता था कि मैं निक जोनस का बहुत बड़ा फैन हूं. उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि निक आपके साथ एक गाना करना चाहते हैं.'

Advertisement

सिंगर किंग का नया एल्बम राजा हिंदुस्तानी भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उन्होंने सुनिधि चौहान के साथ कोलैब किया है. उनके नए गानों को भी फैंस का प्यार मिल रहा है. अब देखना है कि क्या सिंगर बॉलीवुड की किसी फिल्म के लिए अपनी आवाज देंगे या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement