कन्नड़ मूवी 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर विवाद अभी तक नहीं थमा है. माफी और सफाई का सिलसिला अभी भी चल रहा है. गुरुवार को नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के सामने पेश हुईं. अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. एक्ट्रेस ने सुनवाई के दौरान इस आइटम सॉन्ग को करने के लिए आयोग को लिखित में माफीनामा दिया. नोरा ने बताया कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था.
नोरा का रिएक्शन
एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने कमिशन के पास अपनी माफी सब्मिट कराई है. एक आर्टिस्ट होने के नाते मुझे जिम्मेदार होना पड़ेगा. मैंने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई को स्पॉन्सर करने का फैसला किया है. इससे पहले 27 अप्रैल को संजय दत्त महिला आयोग के सामने पेश हुए थे. एक्टर ने भी अश्लील गाने में काम करने को लेकर माफी मांगी थी. संजय ने 50 आदिवासी लड़कियों को पढ़ाने का फैसला किया था.
अश्लील बोल पर नोरा का सजेस्टिव डांस
ये कंट्रोवर्सियल गाना नोरा फतेही और सजंय दत्त पर फिल्माया गया था. विवाद तब हुआ जब गाने का हिंदी वर्जन रिलीज किया गया. 16 मार्च को जैसे ही ये गाना आया, इंटरनेट पर भूचाल मच गया था. गाने के भद्दे और अश्लील लिरिक्स पर नोरा का फूहड़ डांस लोगों को हैरान कर गया था. इस गाने और मेकर्स को तो ट्रोल किया ही गया. पब्लिक ने नोरा और संजय की भी जमकर क्लास लगाई. यूजर्स ने गाने को पोर्न का टैग दे दिया था. नोरा की क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठे. यूजर्स ने कहा- कैसे महिला होने के नाते नोरा ऐसा गाना कर सकती हैं. जिसमें महिलाओं को ही ऑब्जेक्टिफाई किया गया हो.
'सरके चुनर' गाने को पब्लिक की ट्रोलिंग के बाद यूट्यूब से हटा लिया गया था. नोरा ने सफाई देते हुए कहा था कि मेकर्स ने उन्हें बताए बिना गाने का हिंदी वर्जन रिलीज किया है. उन्होंने ये गाना कन्नड़ में शूट किया था. तब वो नहीं जानती थीं ये गाना इतना वल्गर है. उन्हें गाने के लिरिक्स नहीं पता थे. फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लिरिसिस्ट ने भी मांफी मांगी थी.
अमित भारद्वाज