नागा चैतन्य से तलाक के बाद अंदर ही अंदर घुट रही थीं समांथा, राज ने थामा हाथ, बोलीं- वो इरिटेटिंग कपल...

समांथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू से दूसरी शादी की है, जिसने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए हैं. तलाक के बाद उन्होंने खुद को अलग कर लिया था, लेकिन राज के साथ उनका रिश्ता उन्हें बेहतर इंसान बना रहा है.

Advertisement
समांथा ने किए बड़े खुलासे (Photo: Instagram @samanthaofficial) समांथा ने किए बड़े खुलासे (Photo: Instagram @samanthaofficial)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

समांथा रुथ प्रभु ने पिछले साल दिसंबर में डायरेक्टर राज निदिमोरू से दूसरी शादी की थी. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी का नया दौर शुरू किया. साल 2021 में नागा चैतन्या से अलग होने के बाद वो इमोशनली काफी मुश्किल दौर से गुजरी थीं. अब समांथा ने बताया है कि कैसे राज ने उन्हें एक बेहतर इंसान बना दिया है.

राज ने दिखाई नई राह

Advertisement

वोग से बातचीत में समांथा ने कहा कि तलाक के बाद उन्होंने खुद को दुनिया से पूरी तरह अलग कर लिया था. उन्होंने कहा- जब मेरा तलाक हुआ, तो मैंने खुद को पूरी तरह बंद कर लिया था. मुझे नहीं लगा था कि मैं फिर कभी किसी पर भरोसा कर पाऊंगी. लेकिन शुक्र है कि मैं इतनी हिम्मत जुटा पाई कि उस तरह के प्यार और दोस्ती को स्वीकार कर सकूं. आज मैं पहले से बेहतर इंसान हूं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं जिस रिश्ते में हूं और क्योंकि राज जैसे इंसान मेरे साथ हैं.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनके करीबी दोस्त भी उनमें आए बदलाव को महसूस कर रहे हैं.उन्होंने कहा- कुछ दिन पहले मैं अपनी एक पुरानी दोस्त से मिली. बाद में उसने मुझे वॉइस नोट भेजा और कहा- बहुत समय बाद लग रहा है कि तुम अब घुटन में नहीं जी रही हो. अब मैं दिखावा नहीं कर रही हूं.

Advertisement

इरिटेटिंग कपल हैं राज-समांथा

समांथा ने अपने और राज के रिश्ते के बारे में भी बात की और मजाकिया अंदाज में कहा कि- राज और मैं सच में वो वाले इरिटेटिंग कपल हैं जो हर काम साथ करते हैं. हम साथ काम करते हैं, साथ घूमते हैं, यहां तक कि अपनी ट्रेनर परीधी के साथ वर्कआउट भी साथ करते हैं. और हमें ये सब बहुत पसंद है. अगर मुझे एक दिन के लिए भी कहीं बाहर जाना पड़े, तो मैं परेशान हो जाती हूं. मुझे नहीं लगता कि ये हनीमून फेज है, क्योंकि इसके लिए काफी समय बीत चुका है.

दोनों ने तेलुगु फिल्म Maa Inti Bangaaram में साथ काम भी किया है. इस फिल्म में राज क्रिएटर हैं, जबकि समांथा एक्टर और प्रोड्यूसर की भूमिका में हैं.

पति के साथ काम करने के अनुभव पर समांथा ने कहा- एक एक्टर के तौर पर आप चाहते हैं कि अपने किरदार को अपने तरीके से समझें और निभाएं, बिना इस डर के कि डायरेक्टर आपको बेवकूफ या नाकाबिल समझेगा. लेकिन राज के साथ अब वो झिझक नहीं है. अगर मैं खुद को शर्मिंदा भी कर दूं, तो वो मुझे छोड़कर नहीं जा सकते.

सामंथा और राज की शादी

सामंथा और राज की शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. ये शादी ‘भूता शुद्धि विवाह’ नाम की पारंपरिक योगिक विधि से हुई. इस विधि का मकसद दूल्हा-दुल्हन के बीच गहरा आध्यात्मिक और भावनात्मक जुड़ाव बनाना होता है. ये खास रस्म Linga Bhairavi धाम या चुनिंदा जगहों पर कराई जाती है. इसमें माना जाता है कि दंपति और उनके रिश्ते के भीतर मौजूद पांच तत्वों की शुद्धि की जाती है और देवी का आशीर्वाद लेकर सुख-समृद्धि और संतुलन की कामना की जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement