'4000 करोड़-VFX पर नहीं भगवान राम के बारे में बात करो', रामायण पर बोले सलमान खान, दिया बड़ा बयान

सलमान खान ने फिल्म रामायण के इर्द-गिर्द होने वाली चर्चाओं पर रिएक्ट किया है. अपनी फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने कहा कि VFX पर बात ना करते हुए भगवान राम और भावों पर चर्चा करें.

Advertisement
रामायण पर बोले सलमान (Photo: ITGD) रामायण पर बोले सलमान (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

सलमान खान ने हाल ही में 4000 करोड़ में से 2000 करोड़ के बजट में बनी एपिक रामायण पर अपना समर्थन दिया है. शुक्रवार को मुंबई में अपनी फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने VFX पर चर्चा की. सलमान ने कहा कि VFX के बजाय लोगों को भगवान राम और उनके गुणों पर चर्चा करनी चाहिए. 

Advertisement

रामायण पर क्या बोले सलमान?

सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि के हीरो की तुलना भगवान राम से भी की. उन्होंने कहा कि फिल्म के हीरो में भगवान राम जैसे सभी गुण मौजूद हैं. उनका कहना है- अगर रामायण फिल्म की बात करनी है, तो रामायण के बारे में बात करो, ना कि उसे बनाने में कितना खर्च आया या उसमें कैसे VFX इस्तेमाल किए गए. राम के बारे में बात करो, उनके गुणों के बारे में बात करो. हमारी फिल्म मातृभूमि के हीरो में राम जैसे सभी गुण हैं. 

इसी दौरान सलमान ने ऐलान किया था कि उनकी फिल्म के टिकट 75 साल या उससे ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए 11 रुपये में मिलने वाले हैं. बता दें कि सलमान की फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होनी तय की गई है. पहले इसकी रिलीज 20 नवंबर बताई गई थी. लेकिन ट्रेलर लॉन्च के वक्त इसे अचानक बदला गया. 

Advertisement

सलमान की फिल्म का ट्रेलर अभी सोशल मीडिया पर रिलीज नहीं किया जाएगा. सुपरस्टार ने बताया कि फिल्म के VFX पर काम फिलहाल बाकी है. उनका कहना है कि आजकल के माहौल में जहां लोग हर फ्रेम या शॉट को जूम करके VFX को ट्रोल करते हैं, अब वो चाहते हैं कि ऐसा उनकी फिल्म के साथ ना हो इसलिए वो कुछ समय बाद अपनी फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर लॉन्च करेंगे. 

बात करें फिल्म रामायण की, तो ये फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो गई है जिसे ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. हालांकि इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसने कमजोर शुरुआत की. रणबीर की रामायण, धुरंधर 2 और आदिपुरुष के ओपनिंग कलेक्शन को मात नहीं दे पाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »