4 नवंबर की सुबह 5 बजे, जब ज्यादातर लोग नींद की आगोश में थे, तब बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने फैंस को एक ऐसा सरप्राइज दिया कि हर किसी की नींद ही उड़ गई. लोगों ने जैसे ही अपनी आंखें मलते हुए फोन हाथ में लिया, तो कानों में भाईजान की जादुई आवाज गूंज उठी... 'तेरी सेक्सी ब्यूटी का फैन बन गया हूं...'. सलमान की मच-अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' का यह गाना सुबह-सुबह इंटरनेट पर किसी सरप्राइज वेकअप कॉल से कम नहीं रहा.
सुबह-सुबह छाया सलमान का गाना
खास बात ये है कि ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ गाने को खुद सलमान खान ने गाया है, जबकि हिमेश रेशमिया ने इसे कंपोज किया है. गाने के लिरिक्स साजिद खान ने लिखे हैं. सलमान खान फिल्म के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज किया गया है.
गाने में सलमान का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है. ऑल ब्लैक कैजुअल लुक और ब्लैक सूट में सलमान हमेशा की तरह सुपर हैंडसम लगे. गाने में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह संग सलमान की खास केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. लाल साड़ी में चित्रांगदा सिंह ने अपने सेंशुअस डांस मूव्स और किलर अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया.
सलमान के कैप्शन ने खींचा ध्यान
सलमान ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है. गाने के वीडियो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. सलमान लिखते हैं- रवानगी का टाइम सुबह 5:12 बजे... फ्लाइट समय पर है, दो पेग लेकर अपनी सेक्सी ब्यूटी के साथ उड़ान भर रहा हूं... पता नहीं कहां मैं लैंड करूं?
सलमान के फैंस उनके इस गाने पर प्यार लुटा रहे हैं. भाईजान की आवाज में गाना सुनना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. सलमान को फैंस फायर बता रहे हैं. फैंस का कहना है कि सुबह-सुबह उनका गाना सुनकर उनका दिन बन गया है.
बता दें कि इससे पहले भी सलमावन ने 'हैंगओवर', 'प्यार करो ना' और 'मैं हूं हीरो तेरा' जैसे गानों गाए हैं. वहीं, अब सुबह-सुबह 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना रिलीज करके उन्होंने फैंस को दिवाली का तोहफा दे डाला है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क