सलमान का धमाका! सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे फिल्म, खुद किया ऐलान

सलमान खान ने अपनी फिल्म मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च पर बूढ़े लोगों के लिए एक स्पेशल टिकट ऑफर का ऐलान किया है. उनका कहना है कि उन्हें इस फिल्म की टिकट मात्र 11 रुपये में मिलने वाली है.

Advertisement
सलमान ने किया ऐलान (Photo: Vinod Singh) सलमान ने किया ऐलान (Photo: Vinod Singh)

सना फरज़ीन

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

लंबे समय से अटकी सुपरस्टार सलमान खान की वॉर बेस्ड फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस अब रिलीज होने के लिए तैयार है. आज इसका ट्रेलर मीडिया के लिए लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी. सलमान ने अपनी फिल्म को लेकर उठे सवालों पर बात की. साथ ही बड़े-बूढ़े लोगों के लिए एक स्पेशल अनाउंटमेंट की. 

सलमान का स्पेशल ऑफर

Advertisement

सलमान ने ऐलान किया कि जिन भी लोगों की उम्र 75 साल या उससे ज्यादा होगी, वो उनकी फिल्म मातृभूमि मात्र 11 रुपये में देख सकेंगे. ये स्पेशल ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए होगा. उन्होंने कहा- हमने 75 के ऊपर के लोगों का टिकट रखा है 11 रुपये. 

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि पर कई सवाल उठ रहे थे, जिनपर उन्होंने सफाई दी. स्क्रिप्ट में बदलावों के दावों पर सलमान ने कहा कि उनपर सरकार की तरफ से कोई दबाव नहीं था. उनका कहना रहा कि ये सब झूठ है. उनकी फिल्म आर्मी ऑफिसर्स और उनकी फैमिली के स्ट्रगल को दिखाती है. इसमें सिर्फ नेगेटिव हालात दिखाए गए हैं, जिसमें आर्मी ऑफिसर देश को चुनते हैं. 

आगे उन्होंने फिल्म की रिलीज में हुई देरी पर भी बात की. सलमान ने बताया कि फिल्म के VFX के कारण रिलीज में देरी हुई है. लेकिन अब फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. मातृभूमि का ट्रेलर अभी सोशल मीडिया पर कुछ दिनों बाद आएगा, मेकर्स अभी भी इसके बचे हुए VFX पर काम कर रहे हैं. 

Advertisement

बात करें फिल्म मातृभूमि की, तो इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी हैं. इसे अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है. सलमान की फिल्म 4 दिसंबर को श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा से टक्कर लेने वाली है. उस फिल्म का बज अभी से काफी तगड़ा बना हुआ है. देखना है कि क्या सलमान अपनी नई फिल्म से लोगों को सरप्राइज कर पाएंगे या नहीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »