'धुरंधर 2' के धमाके के बीच सलमान खान ने फैंस को दी ईदी, रिलीज हुआ 'चांद देख लेना' सॉन्ग

फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इस बीच सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना चांद देख लेना रिलीज कर दिया है. इसमें एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है. ये रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक आपका फेवरेट बनने वाला है.

Advertisement
रिलीज हुआ सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म का नया गाना (Photo: Instagram/@salmankhan) रिलीज हुआ सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म का नया गाना (Photo: Instagram/@salmankhan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो गया है. इसमें सलमान को हीरोइन चित्रांगदा सिंह के रोमांस करते देखा जा सकता है. इससे पहले फिल्म से 'मातृभूमि' और 'मैं हूं' नाम के गाने रिलीज हुए थे. दोनों को दर्शकों के ढेर सारा प्यार मिला था. अब इस नए गाने में दूरियों, बलिदान और जुदाई के दर्द पर बात की गई है.

Advertisement

चांद देख लेना गाना हुआ रिलीज

गाने के वीडियो में एक आर्मी ऑफिसर की जिंदगी की हकीकत को दिखाया गया है. उनकी जिंदगी युद्ध के मैदान में बहादुरी तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अपने रिश्तों को भी संभालना होता है. ये गाना रिश्तों के इमोशनल असर को बयां करता है. ये आपको याद दिलाता है कि सीमा पर लड़ रहे जवान का घर पर भी कोई इंतजार कर रहा है. इसमें चित्रांगदा सिंह का किरदार एक शांत हिम्मत के साथ अपने पति सलमान खान का इंतजार करता दिख रहा है. यह पल भावनाओं से भरा है.

'चांद देख लेना' बहुत ही खूबसूरती से अपनों को याद करने के उस एहसास को दिखाता है, जहां मीलों दूर होने के बावजूद दिल एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं. दोनों को इस बात से तसल्ली है कि वो एक ही आसमान के नीचे हैं और एक ही चांद को देख रहे हैं. ये गाना रिलीज होते ही फैंस का फेवरेट बन गया है. इसके लिरिक्स लेजेंडरी गीतकार समीर अनजान ने लिखे हैं. हिमेश रेशमिया फिल्म के म्यूजिक कम्पोजर है. 'चांद देख लेना' को सिंगर निहाल तौरो ने गाया है. 

Advertisement

​हाल ही में सलमान खान फिल्म्स ने पिक्चर का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया है, क्योंकि यह नया नाम उस जज्बे और बलिदान को ज्यादा सच्चाई के साथ पेश करता है. यह फिल्म की कहानी की रूह को दिखाता है और युद्ध के बीच भी इंसानियत को बचाए रखने की बात करता है.

'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने किया है. इसकी कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया के हाथों में है. यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और हिम्मत की एक ऐसी कहानी पेश करने का वादा करती है जो सीधे दिल पर असर करेगी. इसके जरिए सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ऑनस्क्रीन जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है. पिक्चर अगस्त 2026 में रिलीज हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement