सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, जंग की टेंशन का असर? देखें नया पोस्टर

अटेंशन...अटेंशन...सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है. सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी

Advertisement
सलमान की फिल्म का बदला नाम (Photo: Instagram @beingsalmankhan) सलमान की फिल्म का बदला नाम (Photo: Instagram @beingsalmankhan)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल गया है. सलमान की फिल्म अब ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज की जाएगी. मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है.

फिल्म का नया पोस्ट आया सामने

फिल्म से सलमान खान का एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर रिलीज करके फिल्म के बदले हुए नाम की घोषणा की गई है. इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है "May War Rest in Peace" (युद्ध को शांति मिले).  इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है. बता दें कि फिल्म का नाम चीन की प्रतिक्रिया पर कई दिनों से चल रहे विवाद के बाद बदला गया है. 

Advertisement

सलमान खान की यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है. मगर इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है. ​'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है.

सोशल मीडिया पर इस ऐलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 

सलमान का दिखेगा खास अंदाज

फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं. टीजर को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी. सलमान खान की इस फिल्म का उनके सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. देखना दिलचस्प होगा कि देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान मातृभूमि के जरिए फैंस को कितना इंप्रेस कर पाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement