आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बदला सैफ अली खान का नजरिया, फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अपनी स्क्रिप्ट चुनने के तरीके के बारे में बात की और बताया कि 'धुरंधर' के रिलीज होने के बाद चीजें कैसे बदल गई हैं.

Advertisement
धुरंधर पर बोले सैफ अली खान (Photo: Screengrab) धुरंधर पर बोले सैफ अली खान (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

बॉलीवुड में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में बनती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती हैं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री की सोच को भी बदलकर रख देती हैं. निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लेकर इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान ने इस पर रिएक्शन दिया है.

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने इस बात का खुलकर जिक्र किया कि कैसे 'धुरंधर' ने उनके सोचने के तरीके को बदला है. सैफ ने बातचीत में माना कि इस फिल्म की चर्चा और इसके बैकग्राउंड ने इंडस्ट्री के भीतर एक नया स्टैंडर्ड सेट कर दिया है. वह खुद भी इस प्रोजेक्ट से काफी प्रभावित नजर आए.

सैफ अली खान ने क्या कहा?
'द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में, जब सैफ से पूछा गया कि क्या अभी उनकी प्राथमिकता अलग-अलग तरह की स्क्रिप्ट चुनना है, तो एक्टर ने कहा, 'नहीं, मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि अभी मेरे पास एक तरह की आजादी है, जिससे मैं किसी चीज में पूरी तरह डूब सकता हूं. मैंने यह भी देखा है कि साफ तौर पर बदलाव हो रहा है. लोग ऐसी चीजें देखने के लिए ज्यादा उत्साहित या दिलचस्पी रखते हैं जो पूरे जोश के साथ बनाई गई हों और कुछ अलग हों.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'मैं 'धुरंधर' से पहले और उसके बाद के समय को अलग-अलग देखता हूं. इसलिए, यह हम पर निर्भर करता है कि हम समय के साथ आगे बढ़ते हैं या जागते हैं या नहीं. हर फिल्म के लिए नया एल्बम बनाने के बजाय शानदार संगीत बनाना और दुनिया भर से अलग-अलग चीजें अपनाना - यहां तक कि अंग्रेजी से भी न डरना - एक बहुत ही सही विचार लगता है.'

'धुरंधर' के संगीत के बारे में बात करते हुए सैफ ने कहा, 'मैं सिर्फ संगीत की बात कर रहा हूं. यह बहुत शानदार था, खासकर कुछ रीमिक्स. किसी खूबसूरत हीरोइन को 'आइटम नंबर' के लिए बुलाने के बजाय, अगर आप इसे सिर्फ एक गाने की तरह ट्रीट करें और दो लड़कियों से वैसे ही परफॉर्म करवाएं जैसे शादी में होता है, तो यह देखने में बिल्कुल भी अजीब नहीं लगता.'

खैर, हमें लगता है कि सैफ शायद यह इशारा कर रहे थे कि वह 'धुरंधर' जैसी फिल्म करना चाहेंगे.

सैफ अली खान की आने वाली फिल्में
सैफ की अगली फिल्म 'हैवान' होगी, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है. यह फिल्म 11 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. एक्टर के पास 'हम हिंदुस्तानी' नाम की एक फिल्म भी है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »