रितेश ने शेयर किया केदारनाथ मंदिर का खूबसूरत वीडियो, फैंस बोले- हर हर महादेव

रितेश देशमुख ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केदारनाथ मंदिर की खूबसूरती को देखा जा सकता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत को भी देखा जा सकता है और फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

Advertisement
केदारनाथ मंदिर और रितेश देशमुख केदारनाथ मंदिर और रितेश देशमुख

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

अक्तूबर के आते ही देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो जाती है और कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इस सीजन में काफी एक्टिव नजर आते हैं. एक्टर रितेश देशमुख ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें केदारनाथ मंदिर की खूबसूरती को देखा जा सकता है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिमालय पर्वत को भी देखा जा सकता है और फैंस के बीच ये वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में ओम जय महादेव को भी सुना जा सकता है. 

Advertisement

रितेश के इस वीडियो पर फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है. अभिषेक बच्चन केदारनाथ मंदिर की खूबसूरती से आश्चर्य में दिखे. इसके अलावा इस वीडियो पर करण टेकर और बादशाह जैसे सेलेब्स ने भी कमेंट किया. वही कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में हर हर महादेव और जय भोलेनाथ के नारे भी लगाए.  

केबीसी में कर्मवीर एपिसोड में दिखे थे रितेश 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रितेश की पिछली फिल्म बागी 3 थी. इस फिल्म में रितेश टाइगर श्रॉफ के भाई की भूमिका में दिखे थे. इस फिल्म में टाइगर और रितेश के अलावा श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कलेक्शन किया था. कुछ समय पहले रितेश अमिताभ बच्चन के सुपरहिट शो केबीसी 12 में नजर आए थे. वे इस शो के कर्मवीर एपिसोड में संस्था मोहन फाउंडेशन के जरिए अंगदान को बढ़ावा देने वाले डॉक्टर सुनील श्रॉफ के साथ दिखे थे. इस शो में रितेश ने अंगदान को प्रमोट भी किया था. इसके अलावा वे अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ कपिल शर्मा के शो पर भी नजर आने वाले हैं. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »