'कंगना ने खुद माना वो ड्रग ले चुकी हैं, उनकी बात पर यकीन मुश्किल'

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे कंगना की बॉलीवुड के बारे में कही गई बातों और रिया पर लगाए गए आरोपों से सहमति नहीं रखते हैं. रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा- कंगना रनौत खुद अपने बारे में कह चुकी हैं कि वे एक ड्रग एडिक्ट थीं.

Advertisement
कंगना रनौत कंगना रनौत

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 28 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत केस में ंकंगना रनौत लगातार मुखर रही हैं. उन्होंने सबसे पहले इस केस में बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म और मूवी माफिया को सुशांत की मौत का दोषी ठहराया था और उन्होंने कहा था कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया है बल्कि उनका मर्डर हुआ है. इसके बाद इस केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत एक्टर्स ड्रग्स करते हैं.

Advertisement

इसके अलावा वे बॉलीवुड को गटर कह चुकी हैं और उन्होंने पीएम मोदी को अपने टैग में ट्वीट कर उम्मीद जताई थी कि स्वच्छ भारत की तरह ही बॉलीवुड में भी क्लीनअप होगा. कंगना इसके अलावा अपने ट्वीट्स में रिया चक्रवर्ती पर भी निशाना साधती रही हैं. हालांकि रिया के वकील सतीश मानशिंदे उनकी बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. रिया के वकील ने इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा- कंगना रनौत खुद अपने बारे में कह चुकी हैं कि वे एक ड्रग एडिक्ट थीं. ऐसे में उनकी बात पर विश्वास कौन कर सकता है? 

सुशांत की फैमिली से भी हो पूछताछ: रिया के वकील

उन्होंने ये भी कहा कि इस मामले में अब सीबीआई को सख्ती से सुशांत के परिवार से पूछताछ करनी चाहिए क्योंकि सुशांत के हाउस हेल्पर साफ कह चुके हैं कि उन्होंने सुशांत के लिए गांजे की सिगरेट बनाई थी जो सुशांत की मौत से पहले तक पूरी तरह से खत्म हो चुकी थीं. सुशांत ना केवल मेडिकल दवाएं ले रहे थे बल्कि गांजा का सेवन भी कर रहे थे जिससे हो सकता है कि उनके हालात बिगड़े हों. इसके अलावा 8 से 13 जून तक उनकी बहन ही उनके साथ थी तो उनसे सीबीआई को पूछताछ करनी ही चाहिए.

Advertisement

गौरतलब है कि इस मामले में सुशांत के फैमिली वकील सीबीआई की जांच से नाखुश लग रहे हैं और उन्होंने साफ कहा है कि सीबीआई के लिए अब ये केस अहम नहीं रह गया है वही इस मामले में रिया के वकील का कहना है कि सुशांत एक बहुत बड़े बॉलीवुड स्टार थे और हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता है तो उन्हें ऐसा नहीं लगता कि जांच एजेंसियां इस केस में किसी तरह की कोताही बरत रही है. 

 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement