'धुरंधर' से धमाका करने के बाद गायब हुए रणवीर सिंह, बेटी दुआ है वजह?

अपने करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक देने के बावजूद, रणवीर सिंह ने हाल के हफ्तों में काफी लो प्रोफाइल बनाया हुआ है. उनके पैपराजी की नजरों से गायब रहने के चलते फैंस के मन में सवाल है कि आखिर एक्टर कहां हैं और फिल्म की सफलता के बाद किस किस प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं.

Advertisement
बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo: Instagram/@deepikapadukone) बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo: Instagram/@deepikapadukone)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

बीते कुछ महीनों में फिल्म इंडस्ट्री में जिस एक नाम ने सबसे ज्यादा चर्चे हैं, वह है एक्टर रणवीर सिंह. आदित्य धर की स्पाई फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद, रणवीर इंडस्ट्री समेत फैंस से सराहना पा रहे हैं. इस बीच वो दर्शकों की दिलचस्पी का केंद्र भी बने हुए हैं. लेकिन इसके साथ ही उनकी सुर्खियों से दूरी ने भी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है.

Advertisement

बेटी दुआ के साथ बिता रहे है समय

अपने करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक देने के बावजूद, रणवीर सिंह ने हाल के हफ्तों में काफी लो प्रोफाइल बनाया हुआ है. उनके पैपराजी की नजरों से गायब रहने के चलते फैंस के मन में सवाल है कि आखिर एक्टर कहां हैं और फिल्म की सफलता के बाद किस किस प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह ने फिलहाल सोच-समझकर थोड़ा पीछे हटने का फैसला किया है. वो अपना समय परिवार को, खासकर अपनी बेटी दुआ और पत्नी दीपिका पादुकोण को दे रहे हैं.

दीपिका पादुकोण, इन दिनों केप टाउन में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रही हैं. प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'यह देखना अच्छा लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को कितना सपोर्ट करते हैं. दीपिका साउथ अफ्रीका में किंग की शूटिंग में व्यस्त हैं. तो रणवीर, धुरंधर की बड़ी सफलता और प्रलय की तैयारी के बावजूद, अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिता रहे हैं. जब दुआ की मम्मी शूटिंग कर रही हैं, तब वह उसकी देखभाल कर रहे हैं.'

Advertisement

सूत्र ने आगे कहा, 'वह पूरी तरह से मौजूद रहते हैं और खुद जिम्मेदारी निभा रहे हैं. दुआ उनके लिए लकी चार्म साबित हुई है. 3 डी (दीपिका, दुआ, धुरंधर) ने उनकी जिंदगी बदल दी है. शूट के कुछ दिन अभी बाकी हैं, लेकिन धुरंधर की सफलता के बाद रणवीर का इस तरह सुर्खियों से दूर रहना हैरान करता है.'

करीबी लोगों का कहना है कि दुआ के आने के बाद रणवीर सिंह की प्राथमिकताओं में साफ बदलाव आया है. 'धुरंधर' की सफलता, दीपिका पादुकोण के साथ उनका सफर और अब पिता बनने का अनुभव, ये सब उनके जीवन को एक स्थिरता दे रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर' की शूटिंग के दौरान रणवीर कभी-कभी सिर्फ कुछ घंटों के लिए अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए वापस आते थे और फिर सेट पर लौट जाते थे.

दोबारा प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि वे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. इस ऐलान में एक इमोशनल फोटो थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही थीं. पोस्ट ने फैंस और इंडस्ट्री के सितारों से ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं पाया था.

Advertisement

पिछले एक साल में दीपिका वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर भी चर्चा में रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मां बनने के बाद आठ घंटे की शिफ्ट की वकालत की, जिसका असर उनके कुछ प्रोजेक्ट्स पर पड़ा. 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से उन्हें काम को लेकर रखी गई शर्तों के चलते बाहर होना पड़ा.

रणवीर सिंह के लिए आगे क्या?

रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो पहले वो फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू करने वाले थे. मगर दोनों के बीच अनबन के चलते उन्हें इस प्रोजेक्ट से बाहर होना पड़ा. फिलहाल वो जॉम्बी एक्शन फिल्म 'प्रलय' में काम कर रहे हैं. ये पिक्चर फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement