20 मिनट की झलक ने मचाया धमाल, भारत में ट्रोलिंग के बीच अमेरिका में ‘रामायण’ की तारीफ

रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा जिस काम से लास वेगस सिनेमाकॉन 2026 गए थे, लगता है वो उसमें पूरी तरह सफल हो गए हैं. फिल्म के विजुअल्स और क्लिप्स देखकर एक अमेरिकी व्यूअर ने अपना ओपिनियन शेयर किया है, जो इसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को बढ़ा सकता है.

Advertisement
रामायण देख उड़े अमेरिका व्यूअर्स के होश! (Photo: Screengrab) रामायण देख उड़े अमेरिका व्यूअर्स के होश! (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

इस महीने की शुरुआत में जब रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, तब उसपर काफी सवाल उठे थे. टीजर में दिखाए गए सीन्स पर मेकर्स जमकर ट्रोल हुए. कई इंडियन यूजर्स ने दावा किया कि फिल्म के सीन्स को AI की मदद से बनाया गया है. मगर विदेशी यूजर्स की रामाय़ण को लेकर अलग ही राय देखने मिल रही है. 

Advertisement

हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश लास वेगस गए थे, जहां सिनेमाजगत के सबसे बड़े ग्लोबल इवेंट सिनेमाकॉन 2026 में उन्होंने शिरकत की. इस इवेंट के जरिए नमित रामायण को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाना चाह रहे थे, जिसमें लगता है कि वो सफल हुए हैं. अमेरिकी ऑडियंस को उनका अभी तक का विजन पसंद आया है. 

ऑस्कर में रामायण मारेगी एंट्री?

एक अमेरिकी यूट्यूबर, जिनका चैनल मिस्टल लाइक इट और नॉट के नाम से है, उनका दावा है कि सिनेमाकॉन में रामायण फिल्म का 20 मिनट का अनसीन क्लिप दिखाया गया था. इसे देखने सिर्फ कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया, जिसमें यूट्यूबर भी था. उनका कहना है कि फिल्म की कहानी उन्हें बेहद पसंद आई है. उनके मुताबिक, या तो ये एक सच्ची ग्रैंड एपिक फिल्म होगी या एक दमदार फैंटेसी स्टोरी. 

Advertisement

यूट्यूबर ने अपनी वीडियो में रामायण फिल्म को लेकर कई सारे दावे किए हैं. उनका कहना है कि नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म को अमेरिका में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए वॉर्नर ब्रदर्स कंपनी से हाथ मिलाया है. यूट्यूबर ने उस 20 मिनट के क्लिप पर बात करते हुए कहा, 'मैं करीब 15 और लोगों के साथ काफी किस्मत वाला था कि मुझे रामायण फिल्म के लगभग 20 मिनट का फुटेज देखने को मिले.'

'ये देखने में बहुत शानदार लग रहा है. विजुअल्स कमाल के हैं. ये फिल्म बहुत बड़ी इंटरनेशनल फिल्म बनने वाली है. मुझे पूरा यकीन है कि ये फिल्म कई कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए जोर लगाएगी, खासकर इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए. ये ठीक उसी स्टाइल की फिल्म लग रही है जो ऑस्कर को पसंद आती है.' 

कैसा होगा रामायण का वीएफएक्स?

यूट्यूबर ने अपने वीडियो में दावा किया कि फिल्म के वीएफएक्स में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है. चूंकि इंडिया में इसके वीएफएक्स पर काफी सवाल उठे थे, ऐसे में यूट्यूबर ने उन सभी अटकलों को भी खत्म कर दिया है. रणबीर कपूर की रामायण फिल्म को 4000 करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है, जिसमें दोनों पार्ट्स को मिलकर बनेंगे. 

फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता समेत कई सितारे हैं. इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement