4000 करोड़ की रामायण का धमाका! 75 करोड़ में बिके फिल्म के म्यूजिक राइट्स, बना नया रिकॉर्ड?

रामायण फिल्म इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी पिक्चर क्यों बनने जा रही है, इसका अंदाजा अब आप इसकी म्यूजिक डील से लगा लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने रिकॉर्ड 75 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

Advertisement
रणबीर की रामायण (Photo: Screengrab) रणबीर की रामायण (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 PM IST

नमित मल्होत्रा की रामायण हिंदी सिनेमा में कमाई के मामले में इतिहास बनाए या नहीं, मगर रिलीज से पहले ये रिकॉर्ड्स तोड़ना शुरू कर चुकी है. फिल्म ने म्यूजिक राइट्स के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. रामायण के म्यूजिक राइट्स टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं. 

रामायण की ऐतिहासिक डील!

पिंकविला की रिपोर्ट अनुसार, रामायण फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए सोनी म्यूजिक और टी-सीरीज के बीच बिडिंग वॉर हुई थी. इसमें सोनी म्यूजिक ने 70 करोड़ रुपये का ऑफर रखा था. लेकिन टी-सीरीज ने 75 करोड़ रुपये का ऑफर करके इस डील को अपने नाम किया. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित मल्होत्रा 100 करोड़ रुपये की म्यूजिक राइट्स डील करना चाहते थे. मगर 75 करोड़ रुपये भी एक बहुत बड़ी म्यूजिक डील है. हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

इससे पहले हिंदी सिनेमा की तरफ से धुरंधर द रिवेंज ने सबसे महंगी म्यूजिक डील साइन की थी. तब भी टी-सीरीज ने 54 करोड़ रुपये में फिल्म के म्यूजिक राइट्स खरीदे थे. अब रणबीर वाली रामायण के म्यूजिक राइट्स भी उन्हीं के पास है. दिलचस्प बात ये है कि टी-सीरीज ने तीन साल पहले आदिपुरुष भी प्रोड्यूस की थी, जो रामायण की कहानी पर आधारित थी. तब उस फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. 

सोनी पिक्चर्स संग कोलैब

नमित मल्होत्रा रामायण से डिस्ट्रीब्यूशन के मामले में भी एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं. उन्होंने स्पाइडरमैन बनाने वाली सोनी पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है. सोनी पिक्चर्स, रामायण को वर्ल्डवाइड रिलीज करेगा जिससे इसे दुनिया के हर कोने में बेहतर स्क्रीन्स और ऑडियंस मिलने की उम्मीद है. रामायण फिल्म का ट्रेलर, स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे के साथ थिएटरों में दिखाया जाएगा जो हॉलीवुड की सबसे बड़ी पिक्चर में से एक है. 

Advertisement

बात करें रामायण के म्यूजिक की, तो ए.आर.रहमान ने हॉलीवुड के दिग्गज हांस जिमर के साथ मिलकर फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है. हांस जिमर वो हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में अपना म्यूजिक दिया है. अब क्या रामायण भी उनकी इस लिस्ट में शामिल होगी? ये तो आने वाला वक्त बताएगा. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »