रामायण बनाकर पीछे नहीं हटने वाले नमित मल्होत्रा, एक पूरा यूनिवर्स खड़ा करने की है तैयारी! ऐसा है प्लान

रामायण की कहानी पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का एक यूनिवर्स बनाने का प्लान है. हैदराबाद में हुए इवेंट के दौरान उन्होंने अपना पूरा प्लान साझा किया, और बताया कि आगे वो और क्या नया-नया लेकर आने वाले हैं.

Advertisement
रामायण पर क्या बोले नमित मल्होत्रा? (Photo: ITGD) रामायण पर क्या बोले नमित मल्होत्रा? (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बीते दिन हैदराबाद में कुछ बहुत बड़े ऐलान किए, जो फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा सकती हैं. उनका कहना है कि वो रामायण पर सिर्फ दो फिल्में बनाकर ही सीमित नहीं रहना चाहते. उनका प्लान है कि रामायण की कहानी को एक बड़े यूनिवर्स के रूप में आगे बढ़ाया जाए.

रामायण पर पूरा यूनिवर्स खड़ा करेंगे नमित मल्होत्रा

Advertisement

इसके तहत फिल्म के अलावा स्पिन-ऑफ, वीडियो गेम्स, थीम पार्क और कई दूसरी चीजों पर भी काम किया जाएगा. नमित का मानना है कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी सोच और दर्शन है, जिसे कई पीढ़ियों से लोग जानते और समझते आए हैं. प्रोड्यूसर ने सोमवार को तेलुगु प्री-रिलीज इवेंट में रामायण को लेकर अपना पूरा विजन फैंस संग शेयर किया.

नमित ने कहा- हमारा मकसद एक या दो फिल्में बनाकर राम की जर्नी को रोक देना नहीं है. बल्कि ये तो उस जर्नी की शुरुआत है. इस फिल्म के जरिए हम लोगों को रामायण से जुड़ने के और भी कई मौके दे सकते हैं. जिस तरह हॉलीवुड में 'स्टार वॉर्स', मार्वल और डीसी ने अपना अलग यूनिवर्स बनाया है, उसी तरह रामायण की भी अपनी एक बड़ी दुनिया है. फर्क सिर्फ इतना है कि रामायण हमारे जीवन और हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है. इसमें लोगों के जुड़ने और इसे अलग-अलग तरीकों से समझने की काफी संभावनाएं हैं. 

Advertisement

क्या है नमित मल्होत्रा का पूरा प्लान?

नमित मल्होत्रा ने रामायण के यूनिवर्स को लेकर एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी दिखाया. इसमें बताया गया कि आने वाले समय में इस प्रोजेक्ट को किन-किन तरीकों से आगे बढ़ाया जा सकता है. इस प्लान में कई चीजें शामिल हैं. सबसे पहले (स्पिन-ऑफ फिल्में) रामायण के अलग-अलग किरदारों की कहानियों पर फिल्में बनाई जा सकती हैं. इसमें किरदारों की शुरुआत यानी उनकी ओरिजिन स्टोरी भी दिखाई जा सकती है.

फिर (टीवी शो और एनिमेटेड फिल्में) रामायण की दुनिया को फिल्मों से आगे ले जाकर टीवी और एनिमेशन के जरिए भी दिखाया जाएगा. इस यूनिवर्स में रामायण पर आधारित वीडियो गेम्स बनाने का भी प्लान है. रामायण से जुड़े कपड़े, खिलौने, गैजेट्स और घर में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी इस यूनिवर्स का हिस्सा हो सकती हैं.

नमित मल्होत्रा लोगों को रामायण की दुनिया का अनुभव कराने के लिए थीम पार्क बनाने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. फिर रामायण को बड़े मंच पर म्यूजिकल शो के रूप में भी पेश करने की योजना है. नई टेक्नोलॉजी जैसे AR, VR और मेटावर्स की मदद से ऑडियंस को रामायण की दुनिया से जोड़ने की भी तैयारी है. 
 
हॉलीवुड की फिल्मों से बड़ी रामायण की दुनिया

नमित मल्होत्रा ने यह भी कहा कि रामायण में इतने सारे किरदार, जीव, पोशाकें, कलाएं, संगीत और कहानियां हैं कि इसके लिए किसी दूसरी कहानी से प्रेरणा लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि फिल्म पर काम करने के दौरान विदेशी कलाकारों और सहयोगियों को रामायण की असली अहमियत समझाने में काफी समय लगा. उनके मुताबिक, उन्होंने अपनी टीम को बताया कि रामायण की दुनिया हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी से भी ज्यादा बड़ी है. उनका कहना है कि इस प्रोजेक्ट पर इतना समय, मेहनत और पैसा लगाने का मकसद ये भी है कि आने वाली पीढ़ियां इस कहानी से जुड़ सकें और इसे सार्थक तरीके से समझ सकें. 

Advertisement

कब रिलीज होगी रामायण?

फिल्म रामायण का पहला पार्ट 'रामायण राइज ऑफ अ लेजेंड' 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी. नमित मल्होत्रा अपनी फिल्म को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पेश करने के लिए हर संभव कोशिश करते दिख रहे हैं. इसमें एक कोशिश 27 अक्टूबर को अकैडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर की है, जहां हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स और कलाकार आएंगे और रामायण देखेंगे. इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »