Ramayana First Review: रणबीर-यश की दमदार एक्टिंग, जटायु-रावण का युद्ध देख छलके आंसू, एक्टर बोला- छोटी-मोटी कमियां हैं

कंटेंट क्रिएटर और एक्टर आशीष चंचलानी ने फिल्म रामायण को ब्लॉकबस्टर बताया है. इसके भव्य विजुअल इफेक्ट्स, दमदार एक्शन सीन्स और नितेश तिवारी के निर्देशन की खूब सराहना की है.

Advertisement
रामायण का पहला रिव्यू आया सामने (Photo: Screengrab) रामायण का पहला रिव्यू आया सामने (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे स्टारर फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. बीती रात मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें मूवी के सितारों के अलावा इंडस्ट्री के बाकी स्टार भी शामिल हुए थे. कंटेंट क्रिएटर और एक्टर आशीष चंचलानी ने भी ये मूवी देखी. X पर उन्होंने अपना रिव्यू शेयर किया है. साथ ही फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं.

Advertisement

रामायण का रिव्यू कैसा?
आशीष के मुताबिक, ये फिल्म ऐतिहासिक तौर पर ब्लॉकबस्टर होगी. उन्होंने एक्टर्स के काम की तारीफ की है. अपनी पोस्ट में वो लिखते हैं- रामायण एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इसका स्केल वाकई बहुत ग्रैंड है. इसमें आपको ऐसे स्टंट सीन्स देखने को मिलेंगे जो इससे पहले कभी इंडियन सिनेमा ने नहीं देखे होंगे. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स और भव्यता नहीं, बल्कि नितेश तिवारी का कमाल का डायरेक्शन भी है. पूरी फिल्म पर उनका कंट्रोल नजर आता है. उन्होंने हर फ्रेम को अच्छे से संभाला है. कहीं भी इसे कमजोर नहीं पड़ने दिया. कास्टिंग परफेक्ट है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश ने अपने-अपने किरदारों में शानदार काम किया है. लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे ने कमाल ही कर दिया है. कुछ मजेदार सीन्स हैं जो लक्ष्मण पर फिल्माए गए हैं.

Advertisement

आशीष ने माना कि मूवी में छोटी-मोटी तकनीकी कमियां जरूर हैं. वो लिखते हैं- नाइट सीक्वेंस के कुछ डी-एजिंग इफेक्ट्स थोड़े अटपटे लगते हैं. लेकिन फिल्म की एडिटिंग इतनी लाइट है कि इन कमियों पर ज्यादा ध्यान ही नहीं जाता. DNEG और नमित मल्होत्रा ने फिल्म को लेकर जो भी रिस्क लिए हैं, वो मेहनत रंग लाई है. हर एक्शन सीक्वेंस पिछले सीन से ज्यादा दमदार है. इस फिल्म को हिस्टोरिक ब्लॉकबस्टर बनने से कोई रोक नहीं सकता. 

''मेरी बस एक सलाह है कि इसे बस बड़े पर्दे पर ही देखें. लीक हुए वीडियो देखकर इसके बारे में राय न बनाएं. ना ही पाइरेसी कंटेंट को कंज्यूम करें. ये मूवी बिग स्क्रीन के लिए बनी है. आखिर में जटायु और रावण के फाइट सीन को देखकर मैं रोने लगा था. ये सीन्स काफी थ्रिलिंग हैं.'' 

दूसरी पोस्ट में आशीष ने रणबीर को शानदार और परफेक्शनिस्ट बताया. यश की प्रेजेंस को फायर कहा. आशीष का रिव्यू पढ़कर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. उनका कहना है ये मूवी दिवाली के दिन धमाका करने वाली है. मूवी में रणबीर को राम के अवतार में देखने के लिए लोग सुपर क्रेजी हो रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »