रामायण में रावण ही नहीं होगा इकलौता विलेन, दिखेंगे कई रूप, डायरेक्टर बोले- सीख छिपी है

रामायण की झलक में यश का सिर्फ कुछ सेकेंड का शॉट था, जिसने हर किसी को हैरान किया. अब डायरेक्टर नितेश तिवारी कहते हैं कि उनकी फिल्म में रावण को सिर्फ एक अहंकारी राजा नहीं, बल्कि एक बुद्धिमान ब्राह्मण और शिव का परम भक्त के रूप में भी दिखाया जाएगा.

Advertisement
रामायण में यश बनें रावण (Photo: AI generated) रामायण में यश बनें रावण (Photo: AI generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

हम सभी ने अपने बचपन में रामायण सुनी और देखी है. हम जानते हैं कि किस तरह लंकापति रावण ने सीता माता का अपहरण किया था. रावण को हमेशा एक अहंकारी राजा के रूप में दिखाया गया, जिसकी मौत का कारण भी उसका अहंकार रहा. मगर अब जो रामायण फिल्म बॉलीवुड में आ रही है, उसमें रावण के सिर्फ बुरे कर्मों को नहीं दिखाया जाएगा. 

Advertisement

रणबीर कपूर की रामायण बनाने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी फिल्म में रावण के किरदार पर खुलकर बात की. लॉस एंजेलिस में हुए प्री-लॉन्च इवेंट के बाद, मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वो रावण की हर अच्छाई-बुराई को पर्दे पर दिखाने वाले हैं. 

रामायण में कैसा दिखेगा यश का रावण?

नितेश तिवारी से पूछा गया कि क्या रामायण में रावण बने यश सिर्फ विलेन के रूप में दिखेंगे? तो डायरेक्टर ने कहा- रावण के जीवन में बहुत सारे पहलू थे. वो एक बहुत बड़ा योद्धा था, बेहतरीन संगीतकार, विद्वान, दयालु राजा और शिव का बहुत बड़ा भक्त था. उसमें सिर्फ एक बुरा किरदार होने से कहीं ज्यादा चीजें थी. रावण के अंदर जो भी अच्छी बातें और गुण थे, उन्हें हमें सबके सामने दिखाना बहुत जरूरी है. क्योंकि इनमें एक बहुत बड़ी सीख छिपी हुई है. आप कितने भी बड़े-बड़े अच्छे गुण रख लो, लेकिन अगर आपके अंदर बदला लेने की भावना पकड़ ले और अगर अहंकार आपके ऊपर हावी हो जाए, तो आखिर में क्या होता है — ये आप खुद देख सकते हैं. इस कहानी में एक बहुत बड़ी सीख है.

Advertisement

नितेश तिवारी ने रावण के रोल में यश को कास्ट करने पर भी बात की. उन्होंने एक्टर की स्क्रीन प्रेजेंस को सराहा, जिसके दम पर वो इस किरदार को और भी शानदार तरीके से सामने ला पाएंगे. डायरेक्टर ने कहा, 'यश के पास जो स्टारडम है, वो तो है ही. रावण का रोल करने के लिए ऐसे ही किसी बड़े स्टार की जरूरत होती है, जिसमें दम हो, एक औरा हो और स्क्रीन पर जबरदस्त पावर दिखे. उन्होंने रावण को जो तरीके से दिखाया है, वो पिछले कई सालों में हमने जो देखा है, उससे काफी अलग है. मुझे लगता है कि ऑडियंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखकर काफी पसंद करेगी.'

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. इसके दो पार्ट्स आएंगे, जिसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर लाया जाएगा. वहीं अगला पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर और यश के अलावा रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, समेत कई बेहतरीन स्टार्स शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »