जब राजेश खन्ना ने Ex गर्लफ्रेंड के घर के बाहर से निकाली थी बारात, एक्ट्रेस ने बताया था सच

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार्स में से एक थे, जिनका अंजू महेंद्रू के साथ रोमांटिक रिश्ता था. हालांकि, उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए और राजेश ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर अंजू से दूरी बना ली.

Advertisement
ऱाजेश खन्ना ने जिद में की थी शादी (Photo: India Today Archive) ऱाजेश खन्ना ने जिद में की थी शादी (Photo: India Today Archive)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार्स में से एक थे, जिन्हें लोग प्यार से काका कहते थे. राजेश खन्ना की लाखों की तादाद में फीमेल फैन फॉलोइंग थी. डिंपल कपाड़िया से शादी करने से पहले वो अंजू महेंद्रू संग रिश्ते में थे. हर रिश्ते की तरह इनके बीच भी उतार-चढ़ाव आए, लेकिन दोनों का रिश्ता अचानक उस वक्त टूटा, जब सुपरस्टार ने डिंपल से शादी करने का फैसला किया. 

Advertisement

अंजु महेंद्रू के घर से गुजरी थी काका की बारात

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब 1973 में राजेश ने डिंपल से शादी का फैसला किया, तो ये कई लोगों के लिए झटका था. क्योंकि उस वक्त वो अंजू संग टूटे रिश्ते से उबर रहे थे. ये दिखाने के लिए कि वो आगे बढ़ चुके हैं, सुपरस्टार ने अपनी बारात को अंजू के घर से गुजारने का आदेश दिया.

अंजू के लिए चीजें इतनी आसान नहीं थीं जितनी लग रही थीं. एक्ट्रेस को अपना करियर छोड़कर राजेश खन्ना का ख्याल रखने को कहा गया था, जबकि एक्टर ने डिंपल के साथ अफेयर शुरू कर दिया था. 

कैसे शुरू हुआ था रिश्ता?

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रोमांटिक रिश्ता थिएटर में साथ काम करते हुए शुरू हुआ था. दोनों मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के साथ थे और सपोर्ट करते थे. जब राजेश खन्ना स्टार बन गए, तो उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे. एक्टर ने अपना बंगला 'आशीर्वाद' खरीदा, अंजू उनके साथ नहीं रहीं, लेकिन घर पर हमेशा आती रहती थीं.

Advertisement

अंजू महेंद्रू की क्रिकेटर से सगाई

राजेश खन्ना संग ऑन-ऑफ रिश्ते के दौरान अंजू ने क्रिकेटर गैरी सोबर्स संग सगाई कर ली थी, लेकिन आखिर में वो टूट गया. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, हमारा किसी बात पर झगड़ा हो गया, फिर गैरी सोबर्स के साथ अफेयर हो गया. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मुझे गैरी पसंद नहीं थे. पता नहीं क्या होता अगर राजेश खन्ना मेरी जिंदगी में वापस न आते. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जब राजेश खन्ना बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर हिट दे रहे थे, उन्होंने अंजू से अपना करियर छोड़ने को कहा था. भले ही वो अच्छी कमाई कर रही थीं. राजेश खन्ना हमेशा ‘हाउसवाइफ’ चाहते थे. वो कई इंटरव्यू में मान चुके थे कि उन्हें ‘नॉन-वर्किंग वाइफ’ चाहिए.

स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था, उसने मेरे लिए कौन सा करियर कुर्बान किया? ज्वेल थीफ जैसे उन छोटे-मोटे रोल? वो बिखरे रोल उसे कहां ले जाते?

रिश्ते के ब्रेकिंग पॉइंट को याद करते हुए राजेश खन्ना ने बनी रूबेन के साथ बातचीत में कहा था, अंजू और मेरे बीच ब्रेक की शुरुआत उस रात हुई जब मैं उदास था. मैंने देखा वो मेरे घर से पार्टी में मजे करने जा रही थी. उसी पल मेरा प्यार भी उससे निकल गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »