'पुष्पा 2' ने दूसरे हफ्ते में किया वो कमाल जो ओपनिंग पर नहीं कर पाती हिंदी फिल्में, खतरे में सारे बड़े रिकॉर्ड

शनिवार और रविवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए जनता में जो क्रेज दिखा, उसके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया. संडे की कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में वो कमाल कर दिया है, जो अच्छे-अच्छे स्टार्स की हिंदी फिल्में पहले वीकेंड में भी नहीं कर पातीं.

Advertisement
पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 16 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' का क्रेज थिएटर्स में कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. फिल्मों का ट्रेंड ये रहा है कि सबसे ज्यादा कमाई पहले वीकेंड में होती है और उसके बाद घटती ही चली जाती है. दूसरे वीकेंड तक आते-आते फिल्मों की रफ्तार काफी कम हो जाती है. मगर 'पुष्पा 2' (हिंदी) बॉक्स ऑफिस पर वाइल्ड-फायर बनी हुई है. 

Advertisement

शनिवार और रविवार को अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए जनता में जो क्रेज दिखा, उसके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया. संडे की कमाई के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में वो कमाल कर दिया है, जो अच्छे-अच्छे स्टार्स की हिंदी फिल्में पहले वीकेंड में भी नहीं कर पातीं. 

दूसरे वीकेंड में पुष्पा 2 का विस्फोट 
शुक्रवार को 27.50 करोड़ कमाने वाली 'पुष्पा 2' ने शनिवार को धुआंधार जंप लिया और 46 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर डाला. रविवार को फिल्म का क्रेज और भी तगड़ा रहा, जिसका नतीजा ये रहा कि 11वें दिन का फाइनल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये पहुंच गया. इन तीन दिनों में यानी बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 128 करोड़ का कलेक्शन कर डाला. 

बता दें, अधिकतर हिंदी फिल्में पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पातीं. इस साल दिवाली पर क्लैश होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन भी 125 करोड़ से कम था. ऐसे में 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन ने  दूसरे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है. 

Advertisement

'पुष्पा 2' से पहले ये रिकॉर्ड राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' के नाम था. इस हॉरर कॉमेडी ने दूसरे वीकेंड में 93.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके 'गदर 2' (90 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ा था. 'पुष्पा 2' ने जितने अंतर से 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ा है वो बताता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म किस धमाकेदार अंदाज में थिएटर्स में भौकाल मचा रही है. 

हिंदी की सबसे कमाऊ फिल्म बनने को तैयार डब तेलुगू फिल्म
'पुष्पा 2' (हिंदी) ने 11 दिन में 561.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर डाला है, अब ये 'गदर 2', 'पठान' और 'बाहुबली 2' से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है. अब ये 'स्त्री 2' (627 करोड़) और 'जवान' (584 करोड़) के बाद तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है. 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड से अगली बड़ी रिलीज वरुण धवन स्टारर 'बेबी जॉन' है जो 25 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. जिस स्पीड से 'पुष्पा 2' आगे बढ़ रही है, ये 'बेबी जॉन' के आने से पहले ही 'स्त्री 2' को पछाड़कर, सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म बन चुकी होगी. देखना ये है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म हिंदी में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी या 750 करोड़ तक जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »