प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस का नया साल, समंदर के बीच दिए रोमांटिक पोज

बॉलीवुड क्वीन प्रियंका चोपड़ा अब इंटरनेशनल आइकन बन चुकी हैं. वो क्या करती हैं, खास कर की क्या पहनती है , फैंस की उनपर नजर रहती हैं. उन्होंने जिस तरह से निक जोनस के साथ अपना नया साल मनाया फैंस को बेहद पसंद आ रहा हैं. देखिए कैसा रहा प्रियंका क न्यू ईयर सेलिब्रेशन.

Advertisement
समुद्र के बीच वाइन पीते हुए पति निक जोनस के साथ सुकून से की Priyanka Chopra ने अपने नए साल की शुरुआत समुद्र के बीच वाइन पीते हुए पति निक जोनस के साथ सुकून से की Priyanka Chopra ने अपने नए साल की शुरुआत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST
  • प्रियंका ने निक जोनस के साथ किया टाइम स्पेंड
  • समुद्र के बीच प्रियंका ने पी रेड वाइन
  • प्रियंका का हैप्पी न्यू ईयर 2022

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हर अपडेट के लिए फैन उतावले रहते हैं, तो यह जानने के लिए उत्सुक तो होंगे ही कि प्रियंका का नया साल कैसा रहा. प्रियंका ने इस साल की शुरुआत अपने पति निक जोनस के साथ की है, समुद्र के बीच यॉट पर प्रियंका ने निक के साथ खास समय बिताकर अपने नए साल की शुरुआत की.

Advertisement

निक जोनास के साथ मनाया नया साल

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए साल की कुछ झलकें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें नजर आ रहे हैं कि उन्होंने नए साल पर क्या क्या किया. प्रियंका कितनी भी बिजी हो लेकिन अपने पति के लिए टाइम निकालना नहीं भूलतीं. तस्वीरों में प्रियंका निक के साथ समुद्र के बीच एजॉय करती सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं. वाइन पीते हुए सूरज ढ़लता देखना, उनका नया साल वाकई काफी सुकून भरा गुजरा है.

समुद्र में प्रियंका का बिकनी लुक

एक और तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज बिकनी पहने सेल्फी पोज दे रही हैं, इस साल प्रियंका ने निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है. शुरुआत में प्रियंका और निक की जोड़ी पर फैंस ने कई सवाल उठाए थे. लेकिन अब दोनों को साथ में देख फैंस भी खुश हो जाते हैं. 

Advertisement

दोनों के रिश्ते को लकेर उड़ी थी अफवाह

हाल ही में प्रियंका के इंस्टाग्राम से जोनस हटाने को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार की अफवाह उड़ने लगी थी, कि शायद दोनों का तलाक होने वाला है. लेकिन प्रियंका ने यह साफ कर दिया कि उन्होंने यूजरनेम इसीलिए हटाया ताकि उनका ट्विटर और इंस्टाग्राम का यूजरनेम एक जैसा दिखे. कहा कि मुझे नहीं पता था लोग इसका ऐसा मतलब नकाल लेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement