जब सैफ के सामने छिड़ गई करीना-प्रीति की जंग! कॉफी विद करण का पुराना वीडियो वायरल

'कल हो ना हो' प्रीति जिंटा के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है. यह फिल्म, जो आज भी कई लोगों की पसंदीदा है, एक समय करीना कपूर खान को ऑफर की गई थी.

Advertisement
कॉफी विद करण का पुराना वीडियो वायरल (Photo: Screengrab) कॉफी विद करण का पुराना वीडियो वायरल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:50 AM IST

बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार 'कल हो ना हो' आज भी दर्शकों के दिलों के बेहद करीब है. शाहरुख खान, सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की इस फिल्म ने सफलता के कई झंडे गाड़े, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस 'नैना' के किरदार के लिए प्रीति जिंटा कभी पहली पसंद थीं ही नहीं? 

यह रोल सबसे पहले करीना कपूर खान को ऑफर किया गया था, लेकिन एक छोटी सी अनबन ने उनसे यह बड़ी फिल्म छीन ली. अब सोशल मीडिया पर 'कॉफी विद करण' का एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति जिंटा ने इस पूरे मामले पर अपनी बेबाक राय रखी है. प्रीति ने जिस अंदाज में करीना के हाथ से फिल्म निकलने पर अपनी बात कही, उसने एक बार फिर पुरानी यादों को ताजा कर दिया है.

Advertisement

फीस की डिमांड और करीना का इनकार
फिल्म 'कल हो ना हो' के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. दरअसल, करण जौहर ने यह फिल्म सबसे पहले अपनी करीबी दोस्त करीना कपूर को ऑफर की थी. उस वक्त करीना का करियर सातवें आसमान पर था और उन्होंने इस फिल्म के लिए शाहरुख खान के बराबर ही फीस की मांग कर दी थी. 

करण जौहर इस बात के लिए तैयार नहीं थे और इसी वजह से दोनों के बीच बात नहीं बन पाई. नतीजा यह हुआ कि करीना के हाथ से यह ब्लॉकबस्टर फिल्म निकल गई और करण ने प्रीति जिंटा को साइन कर लिया. इसी फिल्म के बाद करण और करीना के बीच सालों लंबी 'कोल्ड वॉर' भी शुरू हो गई थी.

प्रीति ने दिया करारा जवाब
'कॉफी विद करण' के उस वायरल एपिसोड में जब होस्ट करण जौहर ने प्रीति से पूछा कि उन्हें कैसा लगा था जब उन्हें पता चला कि वह करीना कपूर की जगह फिल्म में आ रही हैं? इस पर प्रीति ने बहुत ही सुलझा हुआ लेकिन सटीक जवाब दिया. प्रीति ने कहा, 'यह बिल्कुल वैसा ही है कि आप किसी दुकान पर जाते हैं, एक जींस ट्राई करते हैं और वह आपको फिट आ जाती है. लेकिन अगर आप उसे खरीदते नहीं हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आपकी हो गई. जो अगला इंसान आएगा और उसे खरीद लेगा, वह जींस उसी की हो जाएगी.' 

Advertisement

प्रीति ने आगे कहा, 'मुझे याद है जब आपने (करण) मुझे फोन किया था, और मैंने कहा था, 'ठीक है, क्या मैं स्क्रिप्ट सुन सकती हूं.' जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी, तो मैंने सोचा, 'करीना यह फिल्म क्यों नहीं करना चाहती?' और फिर यह बात हर जगह फैल गई – करीना पहली पसंद थीं, प्रीति जिंटा दूसरी पसंद थीं. और करीना कह रही थीं कि, 'मैंने इसके लिए मना कर दिया था' तो मैंने कहा, 'ठीक है, धन्यवाद, करीना. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता – वैसे भी, यह फिल्म मेरी किस्मत में ही थी.'

सैफ अली का रिएक्शन भी वायरल
मजेदार बात यह है कि इस शो के दौरान सैफ अली खान भी वहां मौजूद थे, जो फिल्म का हिस्सा तो थे ही, लेकिन असल जिंदगी में आज वह करीना के पति हैं. जब करण ने सैफ से पूछा कि उनके हिसाब से 'नैना' के किरदार में कौन ज्यादा बेहतर होता—करीना या प्रीति? तो सैफ ने बिना किसी झिझक के प्रीति का नाम लिया. सैफ ने कहा, 'अब जब मैंने यह फिल्म देख ली है, तो मैं प्रीति जिंटा के अलावा किसी और को नैना के किरदार में सोच भी नहीं सकता.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement