प्रकाश राज को राजनीतिक मुद्दों पर बोलना पड़ा भारी, छिना काम, पत्नी का छलका दर्द

प्रकाश राज सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. एक्टर गौरी लंकेश की हत्या से काफी प्रभावित हुए थे. उनकी पत्नी पोनी वर्मा ने बताया कि इस घटना ने प्रकाश को टूटने के बावजूद लड़ने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement
प्रकाश राज ने कहा कि लोकतांत्रित तरीके से रिजीम चेंज किया जाएगा. (Photo-ITG) प्रकाश राज ने कहा कि लोकतांत्रित तरीके से रिजीम चेंज किया जाएगा. (Photo-ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

प्रकाश राज उन कलाकारों में शुमार हैं, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखते हैं. उनकी ईमानदारी ने अक्सर लोगों में अलग-अलग राय पैदा की है. एक्टर की पत्नी-कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने कहा कि उनकी दोस्त, सामाजिक कार्यकर्ता-पत्रकार गौरी लंकेश की 2017 में हत्या ने प्रकाश को बुरी तरह तोड़ दिया था. लेकिन पोनी ने उन्हें मोर्चा लेने के लिए भी प्रेरित किया. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी ईमानदारी की वजह से उन्हें काम खोना पड़ा, लेकिन वो पीछे नहीं हटे. 

Advertisement

गौरी लंकेश की हत्या से टूटे थे प्रकाश राज
प्रेमा के यूट्यूब चैनल पर पोनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी प्रकाश से नहीं कहा कि वो अपनी राजनीतिक राय पर थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि उन्हें इसके लिए कई रिएक्शन मिलते हैं. वो कहती हैं- शुरुआत में मैं बहुत डरती थी. जब हमें गौरी की खबर मिली, तो मैंने उन्हें पूरी तरह टूटा हुआ देखा. वो टूट गए थे और उन्होंने कहा कि मैं बार-बार उससे कहता रहता था. जैसे हम प्रकाश के लिए डरते हैं, वो गौरी के लिए डरते थे. जब गौरी की मौत हुई, तो कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें पूरी तरह हिला दिया. लेकिन उन्होंने कहा, मैं बोलूंगा. एक महिला के रूप में वो खड़ी रहीं.  

पोनी ने ये भी कहा कि जहां वो अपनी जान के लिए डरती थीं. वहीं प्रकाश उनसे पूछते थे कि उन्हें कितने दिन तक डरना है. 

Advertisement

पोनी ने वो समय भी याद किया जब प्रकाश को कई वजहों से फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से रोक दिया गया था. उन्होंने बताया कि उनके करीब कुछ ऐसे अभिनेता भी थे, जिन्हें प्रकाश पसंद नहीं थे. उन्होंने अपने हसबैंड को बहादुर बताते हुए कहा- सब आराम में हैं, सब शूट कर रहे हैं, सब पैसा कमा रहे हैं. सब गुड बुक्स में रहना चाहते हैं. कुछ ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें काम न मिलने का डर नहीं होता, क्योंकि उनकी वजह से दूसरों को काम मिलता है. मुझे पता है कि इंडस्ट्री में उनके काम पर कितना असर पड़ा. विज्ञापन बंद हो गए, फिल्में उनसे छीन ली गईं. उन्होंने अपने पेशे में बहुत कुछ सहा है, लेकिन वो कहते हैं, मेरा जमीर कहता है कि जो हो रहा है, वो गलत है, इसलिए मुझे यह स्वीकार नहीं करना चाहिए.

प्रकाश की अच्छी दोस्त थीं गौरी
प्रकाश और गौरी 35 से ज्यादा साल से दोस्त थे. 2017 में बेंगलुरु में गौरी लंकेश के घर सामने ही उन्हें गोली मार दी गई थी. वो काम से घर लौट रही थीं, तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोलियां चला दीं. गौरी लंकेश अपनी निडर पत्रकारिता, असहमति के हक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर मुखर राय के लिए जानी जाती थीं. उनकी हत्या ने देशभर में अभिव्यक्ति की आजादी और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़ी बहस छेड़ दी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »