'चीटिंग करता है तू...', CJP प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, प्रकाश राज ने किसे घेरा?

दिल्ली में कई ट्रेनों को CJP आंदोलन के चलते रद्द कर दिया गया है. इस बात पर एक्टर प्रकाश राज ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो अपने आइकॉनिक किरदार 'जयकांत शिक्रे' वाले डायलॉग से निशाना साध रहे हैं.

Advertisement
प्रकाश राज ने फिर पूछा सवाल (Photo: PTI) प्रकाश राज ने फिर पूछा सवाल (Photo: PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कल यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली में अपना आंदोलन करने वाली है. CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर ये प्रोटेस्ट होना है, जहां एक बार फिर लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ने वाली है. इस बीच दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मेट्रो स्टेशन को सील किया जा रहा है, और दिल्ली बॉर्डर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं.

Advertisement

दिल्ली में सुरक्षा नियमों पर प्रकाश राज का तंज  

CJP प्रोटेस्ट में यूं तो कई लोग शामिल होने वाले हैं, मगर उससे पहले ही सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हो रहे हैं. अब ये सब देखकर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज ने अपनी बात सामने रखी है. उन्होंने अपने अंदाज में इस व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार पर निशाना साधा है. हालांकि इस बार उन्होंने अपने अंदाज में फिल्म सिंघम वाले 'जयकांत शिक्रे' का भी कमबैक कराया है. 

X पर वीडियो शेयर करके प्रकाश राज ने कहा- इस देश के नागरिकों से वोट देने का अधिकार, यानी अपनी पसंद की सरकार चुनने का हक छीना जा रहा है. अब जब देश में लोग इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है. लोगों के प्रदर्शन करने का अधिकार भी छीना जा रहा है.

Advertisement

'ट्रेनें रद्द की जा रही हैं, लोगों को उनके घरों से उठाया जा रहा है और प्रदर्शन वाली जगह पर पहुंचने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. पुलिस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दे रही है और कोर्ट भी कह रहा है कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. दोस्त, आप किस चीज से डरे हुए हैं? आपको क्या तकलीफ दे रहा है? आप क्यों कांप रहे हैं? आपके पैरों के नीचे धरती क्यों कांप रही है? चीटिंग करता है तू, चीटिंग. नहीं चलेगा. जस्ट आस्किंग.'

CJP के समर्थन में प्रकाश राज

ये पहला मौका नहीं जब प्रकाश राज ने सरकार को घेरा हो. नीट प्रोटेस्ट के दौरान भी उन्होंने CJP को पूरा समर्थन देते हुए कई सवाल उठाए थे. अब SIR में हुए घोटाले के दावों पर भी वो सवाल उठा रहे हैं, और लगातार CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. अब देखना है कि क्या दिल्ली में जब वो आएंगे, तब उनका अंदाज कैसा रहने वाला है.

प्रकाश राज के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में अजय देवगन की दृश्यम 3 में देखा गया था. इसमें वो वकील इंद्रजीत शेट्टी के रोल में नजर आए थे, जो विजय सलगांवकर के खिलाफ केस लड़ रहे थे. इस रोल में उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई. अब वो जल्द प्रभास की स्पिरिट में दिखाई देंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »