पॉपुलर एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे क्या फिर से प्यार में हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए फैंस बेकरार हैं. पूनम पांडे की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. एक्ट्रेस की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है. आखिर माजरा क्या है, आइए जानते हैं.
प्यार में हैं पूनम पांडे?
अक्सर विवादों में रहने वाली पूनम पांडे इस बार खास वजह से सुर्खियों में हैं. उनकी डेटिंग की चर्चा जोरों-शोरों पर हो रही है. दरअसल, पूनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मिस्ट्री मैन संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं.
पूनम फोटोज में मिस्ट्री मैन की बांहों में कोजी होती हुई दिखाई दे रही हैं. पूनम मिस्ट्री मैन संग मिरर सेल्फी लेती दिखीं. दोनों एक दूसरे की बांहों में रोमांटिक होते नजर आए. एक दूजे का हाथ थामे भी दिखे. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये मेरी हैप्पी स्पेस है.
मिस्ट्री मैन संग पूनम पांडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. कई लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो फिर से प्यार में हैं. हालांकि, मिस्ट्री मैन का उन्होंने चेहरा रिवील नहीं किया. ऐसे में फैंस उनके मिस्ट्री मैन के बारे में जानने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक नजर आ रहे हैं.
पहले पति से हो चुका है तलाक
पूनम पांडे की बात करें तो वो 34 साल की हैं. उनकी पहली शादी टूट चुकी है. उन्होंने सैम बॉम्बे से साल 2020 में शादी की थी. कपल की शादी काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही वक्त बाद उनका तलाक हो गया था. मगर फैंस को हैरानी तब हुई जब शादी के 11 दिन बाद ही एक्ट्रेस ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. फिर कुछ समय बाद ही उनका तलाक हो गया था. तलाक के सालों बाद वो फिर से डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं.
aajtak.in