सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक मौत, ड्यूटी करते हुए गई जान

Salman Khan News: सलमान खान की सुरक्षा में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई है. मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. इस घटना से मुंबई पुलिस में गम का माहौल है.

Advertisement
सलमान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत (Photo: ITGD) सलमान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत (Photo: ITGD)

दीपेश त्रिपाठी

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मी की जान गई. मृतक पुलिसकर्मी की पहचान गणेश रायते के रूप में हुई है. उनकी उम्र 41 साल थी.  वो मुंबई पुलिस की LA-4 यूनिट में तैनात थे. 

Advertisement

कैसे हुई पुलिसकर्मी की मौत?

जानकारी के मुताबिक, गणेश रायते शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वो मौके पर ही गिर पड़े. वहां मौजूद दूसरे पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए. उन्हें इलाज के लिए भाभा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. गणेश रायते की ड्यूटी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाई गई थी. सलमान की सुरक्षा पहले से कड़ी की गई है, जिसके चलते उनके घर के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है. 

सदमे में साथी पुलिसकर्मी

फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. गणेश रायते की अचानक मौत से पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है. गणेश की मौत से उनके साथी पुलिसकर्मी और परिवार को गहरा सदमा लगा है. 

Advertisement

इस घटना ने एक बार फिर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों और उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुरक्षा जैसी संवेदनशील ड्यूटी में तैनात जवानों को लंबे समय तक सतर्क रहना पड़ता है और कई बार अचानक होने वाली स्वास्थ्य संबंधी स्थितियां गंभीर साबित हो सकती हैं. 

सलमान की सुरक्षा में तैनात था पुलिसकर्मी

सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग से जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं.  सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां भी चल चुकी हैं, जिसके बाद से सलमान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. भाईजान की सुरक्षा में उनके घर के बाहर कई पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. 41 साल के गणेश रायते भी उन्हीं में से एक थे.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »