ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शिमला में फिल्म शूट कर रही थीं नीतू कपूर, घबरा गए थे बेटे रणबीर

नीतू कपूर ने बताया कि जब वो अपनी फिल्म दादी की शादी शिमला में शूट कर रही थीं, तब काफी कुछ हो रहा था. उसी दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के आगाज किया, जिससे उनके बेटे रणबीर भी अपने परिवार के लिए काफी घबरा गए थे.

Advertisement
(Photo: Instagram @ranbir_kapoor82/Yogen Shah) (Photo: Instagram @ranbir_kapoor82/Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी नई फिल्म दादी की शादी लेकर थिएटर्स में आ रहे हैं. इसमें काफी समय बाद दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर नजर आएंगी, जिनका फिल्म में मेन रोल होगा. ये फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इसमें ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नाती समारा अपना डेब्यू करेंगी. हालांकि समारा सिर्फ कैमियो करती नजर आएंगी. 

Advertisement

फिल्म दादी की शादी में और भी कई सारे कलाकार हैं, जो हाल ही में एक साथ बातचीत करने बैठे. कपिल शर्मा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसका वीडियो भी शेयर किया, जिसमें सभी अपनी आने वाली फिल्म पर बात कर रहे हैं. नीतू कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग में कितना मजा आया और इस फिल्म के दौरान क्या-क्या हुआ. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शूट हुई फिल्म

कपिल शर्मा की फिल्म शिमला में शूट हुई है. पिछले साल इसकी शूटिंग के दौरान ही ऑपरेशन सिंदूर का आगाज हुआ, जिससे पूरे देश का माहौल चिंताजनक हो गया. नीतू कपूर ने कहा- इस फिल्म के दौरान क्या-क्या नहीं हुआ. वॉर लग गई, उस समय माहौल इतना सीरियस हो गया. मुझे याद है रणबीर (कपूर) ने कॉल किया था कि मम्मा आप वापिस आ जाओ. मैंने उससे कहा कि ये सबसे ज्यादा सुरक्षित जगह है. यहां से कोई बॉम्ब नहीं मारेगा. 

Advertisement

'लेकिन जब वॉर हुई, किसी ने कुछ नहीं कहा. सभी ने कहा कि हम काम करेंगे. हर कोई इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड था. कोई जाना नहीं चाह रहा था.' अपनी मां की बात सुनकर रिद्धिमा ने भी कहा- असल बात ये है कि इस फिल्म को इतने प्यार से बनाया जा रहा था कि कोई भी इसे बीच में छोड़कर जाने को तैयार नहीं था.

बात करें फिल्म दादी की शादी की, तो इसे कपिल शर्मा ने प्रोड्यूस, तो आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट किया है. इसमें योगराज सिंह, आर सरथकुमार, सादिया खातीब, निखत खान, तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे जाने-माने एक्टर्स हैं. बीते दिनों मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग भी हुई थी, जहां रणबीर-आलिया, आमिर खान समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे. ये फिल्म अब 8 मई यानी इसी शुक्रवार थिएटर्स में लगेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement