शाहिद-तृप्ति की O Romeo ने वैलंटाइन्स डे पर दिखाया दम, वायलेंट लव स्टोरी को दूसरे दिन मिला 50% जंप!

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा जंप लिया है. वैलेंटाइन्स डे पर इस लव जोड़ी की वायलेंट लव स्टोरी का जादू जानता के सिर चढ़कर बोलता नजर आया. शनिवार को तो कई लोकेशंस पर शाम में फिल्म के शोज भी बढ़ाए गए.

Advertisement
'ओ रोमियो' ने दूसरे दिन मचाया धमाल (Photo: Screengrab) 'ओ रोमियो' ने दूसरे दिन मचाया धमाल (Photo: Screengrab)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने शनिवार को जनता का वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन जोरदार बना दिया. इस वायलेंट लव स्टोरी ने शुक्रवार को थिएटर्स में सॉलिड तरीके से पहला कदम रखा था. रिव्यूज मिलेजुले जरूर रहे मगर ‘ओ रोमियो’ के लिए जनता का वर्ड ऑफ माउथ बहुत पॉजिटिव रहा. इसका असर शनिवार को सुबह से ही नजर आने लगा और ‘ओ रोमियो’ ने शाम तक थिएटर्स में दमदार भीड़ जुटाई. इस भीड़ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन फिल्म को तगड़ा जंप दिलवाया है.

Advertisement

‘ओ रोमियो’ का तगड़ा जंप
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की वायलेंट लव स्टोरी वैलेंटाइन्स डे पर जनता की फर्स्ट चॉइस साबित हुई. दिल्ली-मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज में अच्छी भीड़ जुटाने के साथ-साथ ‘ओ रोमियो’ ने बी और सी सेंटर्स में भी एक ग्रोथ देखी. शाम तक रिपोर्ट्स आईं कि अहमदाबाद में फिल्म के शोज बढ़ाए जा रहे हैं. कई और लोकेशंस पर भी रात की तरफ ‘ओ रोमियो’ के शोज बढ़ते दिखे.

शुक्रवार को शाहिद की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि शनिवार को फिल्म ने ऑलमोस्ट 50% का जंप लिया. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 13 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा हुआ है. ‘ओ रोमियो’ का फर्स्ट डे कलेक्शन थोड़ा सा स्लो साइड पर जरूर लग रहा था. मगर दूसरे दिन का सॉलिड जंप फिल्म को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद करेगा. दो दिन में ‘ओ रोमियो’ का नेट कलेक्शन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है.

Advertisement

संडे को स्पीड ब्रेकर बनेगा इंडिया वर्सेज पाक मैच
‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार जरूर पकड़ी मगर संडे, यानी तीसरा दिन इसकी राह में स्पीड ब्रेकर बन सकता है. संडे शाम को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है.

इन दो देशों की क्रिकेट भिड़ंत हमेशा हाई-वोल्टेज माहौल लेकर आती है और दर्शक सब छोड़-छाड़कर टीवी के आगे डट जाते हैं. इसलिए संडे को शाम के शोज में ‘ओ रोमियो’ के दर्शक घटेंगे. अगर शनिवार से मिली रफ्तार को फिल्म संडे सुबह से मेंटेन कर पाई तो कलेक्शन दमदार बना रहेगा.

‘ओ रोमियो’ अगर संडे को शनिवार जितना कलेक्शन कर पाई तो इसके कामयाब होने की आस बनी रहेगी. लेकिन मजबूत लाइफटाइम टोटल के लिए ‘ओ रोमियो’ को संडे के दिन भी एक हल्का सा जंप लेना जरूरी है. अब देखना है कि जनता इस वायलेंट लव स्टोरी का कितना साथ देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement