'पोर्न इससे साफ', नोरा फतेही का आइटम नंबर सुन भड़के यूजर्स, इस सिंगर ने की आलोचना

नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. यूजर्स भी इस गाने की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि पोर्न इससे साफ है.

Advertisement
नोरा फतेही के गाने को बताया गया खराब (Photo: Screengrab) नोरा फतेही के गाने को बताया गया खराब (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और जानी मानी डांसर नोरा फतेही इस वक्त सुर्खियों में हैं. वजह है फिल्म 'केडी: द डेविल' से आया उनका नया डांस नंबर 'सरके चुनर तेरी सरके'. इस आइटम सॉन्ग में नोरा को संजय दत्त के साथ देखा जा सकता है. रविवार, 16 मार्च को रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को मिक्स रिएक्शन्स मिले हैं. कुछ फैंस ने नोरा के डांस की तारीफ की, तो कई यूजर्स गाने के 'अश्लील' लीरिक्स, सजेस्टिव डांस मूव्स और डबल मीनिंग से हैरान और नाराज हैं.

Advertisement

नोरा के गाने से नाराज यूजर्स

गाने का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. गाने की सेटिंग एक डांस बार में है, जहां नोरा कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं. पिछले हफ्ते रिलीज हुआ प्रोमो में उन्हें घाघरा-चोली पहने भीड़ के बीच डांस करते देखा गया था. पूरे लिरिकल वीडियो के रिलीज होने के बाद अब गाने के लीरिक्स पर सबका ध्यान गया और सुननेवालों का माथा खराब हो गया.

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने को जबरदस्त ऑनलाइन बैकलैश मिल रहा है. कई यूजर्स ने इसके सजेस्टिव डबल मीनिंग और 'अश्लील' लीरिक्स की निंदा की है. सिंगर मंगली ने इस गाने को अपनी आवाज दी है. इसके लीरिक्स को रकीब आलम ने लिखा है और अर्जुन जन्या ने इसे म्यूजिक दिया है. सभी को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. यूट्यूब पर कमेंट्स में इसकी अश्लीलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'अश्लीलता टॉप पर है.' दूसरे ने डांस स्टेप्स पर सवाल उठाया, 'ये क्या है? 2026 है, फिर भी ऐसे गाने और एक्टिंग?' एक और कमेंट था, 'लीरिक्स इतने चीप और अश्लील हैं.' एक अन्य ने कमेंट किया, 'ये क्या लीरिक्स हैं भाई? पोर्न इससे साफ होता है.' बहुत से यूजर्स ने इस गाने पर बैन की मांग की है.

Advertisement

अरमान मलिक हुए परेशान

सिंगर अरमान मलिक ने भी गाने के लीरिक्स की आलोचना की है. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'ये मेरी टाइमलाइन पर आया और मुझे इस गाने को दोबारा सुनना पड़ा ये समझने के लिए कि मैंने जो सुना वो सही सुना है या नहीं. कमर्शियल सॉन्गराइटिंग को इतना नीचा गिरते देख दुख हो रहा है.' अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'मैं सच में शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं. काश मैं इसे अनसुना कर पाता.'

इस गाने में संजय दत्त को देखकर भी यूजर्स नाराज हैं. एक फैन ने कमेंट किया, 'धुरंधर के बाद संजय दत्त से ये उम्मीद नहीं थी.' फिल्म के डायरेक्टर प्रेम को भी खरी-खरी सुननी पड़ रही है. KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस हुई फिल्म 'केडी: द डेविल' में ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं. इसमें शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अराविंद, रेशमा नानैया के साथ संजय दत्त और नोरा फतेही को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा. ये फिल्म 30 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »