'रामायण' के टीजर में दिखे रणबीर, 3 सेकंड के सीन में छाए यश, नहीं दिखे सनी देओल, बस बोले 'राम'

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की पहली झलक सामने आई है. टीजर में सेट की भव्यता और मेकर्स का तगड़ा विजन देखने को मिला है. रणबीर कपूर के लुक की लोगों ने तारीफ की है. जानें पब्लिक रिएक्शन...

Advertisement
रामायण का टीजर हुआ वायरल (Photo: Screengrab)) रामायण का टीजर हुआ वायरल (Photo: Screengrab))

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

आखिर वो पल आ ही गया, जिसका सबको इंतजार था. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है. भक्ति, इमोशंस से भरी रामायण की पहली झलक देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं. 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर के अलौकिक राम रुप की झलक देखने को मिली है. हनुमान जयंती के मौके पर रामायण की ऐसी भव्य झलक देखकर लोग खुशी से गदगद हो गए हैं.

Advertisement

'रामायण' का टीजर रिलीज

टीजर में रणबीर कपूर के अलावा किसी दूसरे एक्टर का फेस रिवील नहीं किया गया है. सनी देओल की 'राम' कहते हुए आवाज सुनने को मिलती है. लक्ष्मण बने रवि दुबे और सीता बनीं साई पल्लवी की ब्लर झलक देखने को मिली है. टीजर के अंत में रावण के रोल में यश की झलक ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. लंबी चौड़ी कद काठी, काले कपड़े और सिर पर मुकुट पहने तांव में चलते हुए यश का बैक लुक दिखा है. उनके पुष्पक विमान को भी सीन में दिखाया गया है. यश का चेहरा टीजर में भले ही नहीं दिखा, लेकिन उनके ऑरा ने सोशल मीडिया पर लाइमलाइट लूट ली है. फैंस उनके मुरीद हो गए हैं. यूजर्स का कहना है लगता है यश इसी रोल को करने के लिए जन्मे थे.

Advertisement

टीजर में भले ही रणबीर कपूर का राम के रोल में पराक्रम दिखा हो, लेकिन इंटरनेट पर यश की सेकंड की झलक ने फैंस का दिल जीत लिया है. यूजर ने लिखा- यश की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए. दूसरे ने लिखा- ये फिल्म ग्लोबली हिट होने वाली है. यूजर्स कमेंट्स में जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. कईयों ने रामायण का टीजर देखकर आदिपुरुष फिल्म बनाने वाले ओम राउत पर सटायर मारा है. शख्स ने लिखा- ओम राउत के अंडरग्राउंड होने का वक्त आ गया है. एक ने लिखा- इसे कहते हैं रामायण, ओम राउत को कुछ सीखना चाहिए. 

कई लोगों ने फिल्म में AI का जमकर इस्तेमाल होने पर रिएक्ट किया है. उनका कहना है मेकर्स ने फिल्म को हॉलीवुड लेवल का ट्रीटमेंट देने के चक्कर में रामायण की फील खत्म कर दी.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अक्टूबर में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. फैंस को मूवी के ट्रेलर का इंतजार है. उम्मीद है ट्रेलर में इसकी स्टारकास्ट की और झलक दिखेगी. आपको कैसा लगा फिल्म का टीजर?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »