रणबीर को देखकर लगी पैप्स की भीड़, नीतू कपूर को लगा बुरा, बोलीं- हम कुछ नहीं?

बीते दिनों मुंबई में कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी की स्क्रीनिंग हुई, जहां नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आए. मगर वहां पैप्स को देखकर नीतू कपूर ने हैरानी भरा रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है.

Advertisement
फिल्म स्क्रीनिंग पर मां नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा कपूर साहनी (Photo: Yogen Shah) फिल्म स्क्रीनिंग पर मां नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा कपूर साहनी (Photo: Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:26 PM IST

बॉलीवुड की दिग्गज हीरोइन में से एक नीतू कपूर जल्द बड़े पर्दे पर दोबारा नजर आने वाली हैं. उनकी नई फिल्म दादी की शादी 8 मई को थिएटर्स में लग रही है, जिसमें वो अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिखेंगी. ये रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू भी है, जिसमें उनकी बेटी समारा का कैमियो होगा. 

बीते दिनों मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जहां इसकी पूरी कास्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा, सादिया खातीब समेत सभी लोग मौजूद दिखे. वहां बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी पहुंचे थे, क्योंकि इसमें उनकी बहन निखत खान भी काम कर रही हैं. स्क्रीनिंग के दौरान सभी ने पैप्स को पोज भी दिए, जिसमें नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया. 

Advertisement

क्यों पैप्स को देख हैरान हुईं नीतू कपूर?

नीतू कपूर जब पैप्स को सोलो पोज देने आ रही थीं, तब वो कम पैपराजी को देखकर हैरान दिखीं. उन्होंने तुरंत पूछा कि स्क्रीनिंग में इतने कम पैप्स क्यों आए हैं? तो पैप्स ने उन्हें बताया कि इससे पिछले दिन काफी पैप्स थे क्योंकि तब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्क्रीनिंग में आए थे. फिल्म दादी की शादी के मेकर्स ने मंगलवार और बुधवार, दोनों दिन स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें रणबीर-आलिया पहुंचे थे.

पैप्स का जवाब सुनकर नीतू ने कहा कि क्या वो कुछ नहीं हैं. जिसपर पैप्स ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ऐसी कोई बात नहीं है. थोड़ी देर में वहां नीतू कपूर के साथ उनकी बेटी रिद्धिमा भी खड़ी हो गईं और फोटोज क्लिक कराने लगीं. अब नीतू कपूर की बातें सुनकर कुछ लोगों को बुरा लगा है. 

Advertisement

एक यूजर ने कहा है कि नीतू कपूर जैसी वेटरन एक्ट्रेस की स्माइल और स्टाइल अभी तक उन्हें काफी अच्छा लगता था. लेकिन क्या अब उन्हें भी सोशल मीडिया और पैपराजी अटेंशन की जरूरत पड़ गई है? हालांकि कई लोगों ने पैप्स को भी दोष दिया, जो उन्हें ज्यादा से ज्यादा कैप्चर करने नहीं पहुंची. 

बात करें फिल्म दादी की शादी की, तो इसे आशीष आर मोहन ने डायरेक्ट और कपिल शर्मा ने प्रोड्यूस किया है. इसमें योगराज सिंह, साउथ एक्टर आर सरथकुमार और तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे एक्टर्स हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »