नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने एक्टर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

आलिया के वकील इब्राहिम शेख ने उनकी ओर से एक बयान जारी किया है. 23 सितंबर को जारी एक बयान में कहा गया है, मेरी क्लाइंट ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप, चीटिंग जैसे मामलों में एक विस्तृत लिखित शिकायत की है.

Advertisement
पत्नी संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी पत्नी संग नवाजुद्दीन सिद्दीकी

पिया हिंगोरानी

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नवाज के खिलाफ लिखित शिकायत की है. नवाज की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर अब अपना नाम अंजना आनंद किशोर पांडे रखा है. 


आलिया के वकील इब्राहिम शेख ने उनकी ओर से एक बयान जारी किया है. 23 सितंबर को जारी एक बयान में कहा गया है, 'मेरी क्लाइंट ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप, चीटिंग जैसे मामलों में एक विस्तृत लिखित शिकायत की है. सेक्शन sections 375, 376 (k), 376 (n), 420 and 493 के तहत नवाजुद्दीन सिद्दिकी के खिलाफ शिकायत की है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही एफआईआर रजिस्टर की जाएगी.' 

Advertisement

मालूम हो कि आजतक के साथ बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने बताया था कि उनके चरित्र पर सवाल उठाए जाने के मामले में हद पार हो गई थी. जिसके चलते अब उन्हें लगा कि लोगों को कुछ सवालों के जवाब दिए जाना जरूरी है.  

तलाक के लिए दे चुकी हैं अर्जी
नवाज की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने मई 2020 में तलाक के लिए दाखिल किया है. इसके बाद नवाज की भतीजी ने उनके भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए. यही नहीं, इसके बाद आलिया ने नवाज के भाई शमस सिद्दीकी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई. इस के बाद शमस ने अग्रिम जमानत के लिए डिंडोशी सेशन कोर्ट में अप्लाई किया जिसे 14 सितंबर को खारिज कर दिया गया था. 

बता दें  कि नवाज की शादी आलिया के साथ 2009 में हुई थी. इस शादी से दोनों के एक बेटा यानी सिद्दीकी और एक बेटी शोरा है. मालूम हो, नवाज की ये दूसरी शादी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »