पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा, क्या शिल्पा शेट्टी से होगी पूछताछ?

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंचे हैं. खबर है कि उनका मकसद मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी से सवाल करना है, क्योंकि शिल्पा भी पति राज कुंद्रा के साथ विआन कंपनी की डायरेक्टर है.

Advertisement
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST
  • शिल्पा से क्राइम ब्रांच करेगी सवाल
  • राज कुंद्रा संग आमने सामने होगी पूछताछ
  • किआन कंपनी की डायरेक्टर हैं शिल्पा

राज कुंद्रा का पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें स्ट्रीम करने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है. वहीं राज कुंद्रा को लेकर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचे गई है.

शिल्पा से पुलिस करेगी पूछताछ

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के जुहू स्थित घर पर क्राइम ब्रांच के अधिकारी पहुंचे हैं. खबर है कि पूरे मामले को लेकर शिल्पा शेट्टी से सवाल किए जा सकते हैं, क्योंकि शिल्पा भी पति राज कुंद्रा के साथ विआन कंपनी की डायरेक्टर है. बताया जा भी जा रह है कि शिल्पा से राज के सामने सवाल किए जा सकते हैं. उनका बयान इस केस में बड़ा रोल निभाने वाला है.

Advertisement

एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ का दावा- शमिता शेट्टी को फिल्म में कास्ट करने वाले थे राज कुंद्रा

हाल ही में अंधेरी स्थित विआन कंपनी में क्राइम ब्रांच ने रेड की थी. इस दौरान उन्हें काफी डेटा बरामद हुआ था. मुंबई पुलिस के मुताबिक, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से काफी डेटा डिलीट कर दिया गया है. इसे रिकवर करने की कोशिश क्राइम ब्रांच की टीम करेगी और मामले की जड़ तक पहुंचेगी.

राज कुंद्रा ने पुलिस को किया चैलेंज

बता दें कि राज कुंद्रा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कहा है कि 41A नोटिस मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें नहीं दिया गया था. 41A नोटिस, पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है. इस नोटिस के मिलने के बाद इसके नियमों का पालन व्यक्ति को करना पड़ता है. अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे अपने आरोपों के लिए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, लेकिन उसे रिकॉर्डिंग के लिए ले जाया जा सकता है. हालांकि अगर व्यक्ति नोटिस के नियमों को नहीं मानता तो उसकी गिरफ्तारी हो सकती है. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »