मुंबई में 2 घंटे रही बत्ती गुल तो मच गया शोर, सोनू सूद ने की बोलती बंद

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत आम नागरिक इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने एक पते की बात कर दी है. जो लोगों के किसी भी हंसी-मजाक और गुस्से से ऊपर की बात है. धैर्य की बात है.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

महानगरी मुंबई में कुछ भी हो और देशभर में शोर ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता. बारिश में सड़कों का भर जाना हो या बिजली का चले जाना, सब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहता है. लॉकडाउन में जब स्टार्स का बिजली का बिल काफी ज्यादा आने लगा था तब भी सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी. अब एक बार फिर से मुंबई में ग्र‍िड फेल होते ही चारों तरफ हाहाकार मच गया. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स समेत आम नागरिक इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर सोनू सूद ने एक पते की बात कर दी है. जो लोगों के किसी भी हंसी-मजाक और गुस्से से ऊपर की बात है. धैर्य की बात है. 

Advertisement

सोनू सूद लॉकडाउन फेज में अपनी दरियादिली और मददगार स्वभाव की वजह से देशवासियों के दिल में जगह बना पाने में कामियाब रहे. उनके अंदर यही ललक अभी भी देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया को सिर्फ बातचीत का माध्याम बना लेने से अलग कैसे लोगों की मदद के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है ये सोनो सूद से सीखा जा सकता है. जहां सभी लोग मुंबई ग्रिड फेल होने पर मीम्स बना रहे हैं, मजाक कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सोनू सूद ने इसपर लिखा- मुंबई में दो घंटे से बिजली नहीं तो पूरे देश को पता चल गया. लेकिन आज भी देश में ऐसे बहुत से घर हैं जिन्हें दो घंटों के लिए भी बिजली नहीं मिलती. इसलिए कृपा धैर्य रखें.

 

दिखाया समाज को आइना

Advertisement

सोनू सूद की सबसे खास बात ये है कि वे देश के उन जरूरतमंदों की समस्याओं को समझते हैं जिन्हें मदद की जरूरत है. ट्विटर पर वे लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और फिर उसका समाधान करते हैं. सोनू के इस रवैये की वजह से उन्हें रियल हीरो का टैग भी देशवासियों द्वारा मिल गया है. अब एक्टर ने एक रियल हीरो की तरह एक जिम्मेदारी भरा बयान दिया है और लोगों से धैर्य रखने की अपील की है. सोशल मीडिया पर सोनू के इस बयान को फैन्स द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »