Dacoit Trailer: प्यार में मिले धोखे से बदले की कहानी है मृणाल-अदिवि शेष की फिल्म डकैत, रिलीज हुआ ट्रेलर

मृणाल ठाकुर-अदिवि शेष स्टारर डकैत फिल्म कुछ दिनों में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर आज डाला गया है. ये फिल्म एक लव स्टोरी से ज्यादा चोरी-चकारी और ड्रामा से भरपूर होने वाली है, जिसमें मेन विलेन अनुराग कश्यप होंगे.

Advertisement
'डकैत' बनकर आए अदिवी शेष-मृणाल (Photo: IMDb) 'डकैत' बनकर आए अदिवी शेष-मृणाल (Photo: IMDb)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने 19 मार्च को आकर कई फिल्मों का बिजनेस खराब किया था. यश की टॉक्सिक समेत कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट टाल दी थी. धुरंधर का बिजनेस इतना तगड़ा है कि इसने एक महीने बाद आ रही अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म भी एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन की. अब साउथ फिल्म डकैत फाइनली रिलीज होने के लिए तैयार है. 

Advertisement

फिल्म डकैत मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर एक रिवेंज लव स्टोरी है, जिसमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप विलेन बने हैं. इसे पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाना था. मगर धुरंधर 2 के चलते इसकी रिलीज डेट 10 अप्रैल की गई. कई महीनों पहले फिल्म का टीजर आया था, जो काफी दमदार था. अब रिलीज से महज एक हफ्ता पहले इसका ट्रेलर आ गया है जो काफी दमदार लग रहा है. 

दमदार है मृणाल-अदिवि शेष का एक्शन अवतार

फिल्म डकैत का ट्रेलर मृणाल और अदिवि शेष से शुरू होता है. दोनों एक कपल की तरह दिखाए गए हैं, जो आगे चलकर शादी करके सेटल होना चाहते हैं. मगर एक हादसे के कारण मृणाल, अदिवि शेष को धोखा दे देती हैं. अदिवि शेष का किरदार अपनी आधी जिंदगी जेल में गुजार देता है, मगर फिर एक दिन किसी ना किसी तरह से वहां से भाग निकलता है. आगे चलकर वो मृणाल को ढूंढ निकालता है, जिसकी अब एक बच्ची है. मृणाल किसी बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं, उन्हें पैसों की जरूरत है जिसके लिए अदिवी उनकी मदद करते हैं. 

Advertisement

दोनों इसके बाद पैसों की चोरी करने निकल पड़ते हैं, जिसमें उनका सामना एक सुपरकॉप यानी अनुराग कश्यप से होता है. ट्रेलर में लव स्टोरी के साथ-साथ रिवेंज स्टोरी भी दिखाई गई है. अदिवि शेष का किरदार मृणाल को उसके किए कारनामों की सजा देना चाहता है. ट्रेलर में काफी सारे मोमेंट्स रहे जहां अदिवि शेष और मृणाल जबरदस्त एक्शन करते नजर आए. दोनों का इनटेंस लुक भी शानदार है. अब देखना है कि क्या मृणाल और अदिवि शेष थिएटर्स में अपने काम से वाहवाही लूट पाएंगे या नहीं. 

यहां देखें डकैत का ट्रेलर:

फिल्म डकैत को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है. वहीं इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अदिवि शेष और शेनिल देव दोनों ने साथ मिलकर लिखा है. ये फिल्म तेलुगू, हिंदी भाषा में शूट हुई है. इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement