'क्रिमिनल है फरमान, साधू बनकर मिला, मोनालिसा को बहकाया', सनोज मिश्रा का दावा

मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी को लेकर उठे विवाद पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने इसे फिल्म रोकने की साजिश बताया और अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया.

Advertisement
15 दिन में फरमान ने मोनालिसा को फंसाया (PHOTO: Social Media) 15 दिन में फरमान ने मोनालिसा को फंसाया (PHOTO: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

वायरल महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोंसले की फरमान खान से केरल में हुईं शादी को लव जिहाद बताने पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा बुरी तरह फंस गए हैं. उनकी फिल्म'द डायरी ऑफ मणिपुर' पर तो आंच आई ही साथ ही उनपर भी कानूनी तलवार लटक रही है. सनोज ने आजतक से बातचीत में अपनी तरफ से इस पूरे मामले पर सफाई दी. 

सनोज ने चुकाया मोनालिसा का कर्ज

Advertisement

सनोज ने बताया कि उन्होंने मोनालिसा को अपनी बच्ची की तरह माना. उसे ब्रेक दिया, उसके परिवार पर लगा लाखों का कर्ज चुकाया. लेकिन वो ही साजिश का शिकार हो गई और उनके खिलाफ झूठे केस बनाने लगी. सनोज ने बताया कि मोनालिसा के लगाए रेप के आरोप झूठे हैं, 15 दिन में ही सब कैसे बदल सकता है. वहीं फिल्म की रिलीज भी अटक गई है क्योंकि इसकी मेन हीरोइन ही उस लव जिहाद का शिकार हो गई, जो फिल्म की कहानी है.

सनोज ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा- जिस ऑडियंस के लिए मैंने फिल्म बनाई थी. जिस धर्म परिवर्तन पर मैंने फिल्म बनाई थी. जिस लव जिहाद पर मैंने फिल्म बनाई थी. जब वही मुद्दा ही खत्म हो गया. जब हीरोइन ही पिक्चर की लव जिहाद की शिकार हो गई. तो इस फिल्म को कौन देखेगा. जब अभी देश में इतना विरोध हो रहा है तो फिल्म कौन देखेगा? 

Advertisement

सनोज ने बताया कि वो मोनालिसा को साइनिंग अमाउंट दे चुके थे. वो बोले- जब मैं उनसे मिला तो उन पर 1 लाख का कर्ज था. मैंने उन्हें 1 लाख रुपए दिए थे. वो कर्ज चुकाया. उसके बाद जो हमारा पैसा निर्धारित हुआ था उसके साथ-साथ पहले दिन से जहां वे लोग रह रहे हैं. उनका खाना-पीना, आना-जाना.. वो सब मेरी जिम्मेदारी थी. वहां पर टीचर रखना, उसको सिखाना, पढ़ाना.. जो भी था. उन सारी जिम्मेदारियों के साथ-साथ पूरी फिल्म का खर्च सब उठाया.

15 दिन में कैसे पलटा गेम?

सनोज ने मोनालिसा के पति फरमान को जिहादी कहते हुए कहा कि- इन जिहादियों ने मुझे परेशान किया था. एक झूठे आरोप में मुझे जेल भिजवा दिया था, सिर्फ फिल्म बंद करने के लिए. इसके पीछे में बार-बार बोल रहा हूं कि बहुत बड़ी साजिश है. वो इसलिए है क्योंकि वे लोग नहीं चाहते हैं कि ये फिल्म नहीं बाहर आ पाए. मेरी फिल्म बंद करवाने के लिए 15 दिन में मोनालिसा को बहकाकर अपनी पत्नी बना लिया. 

'ये जो लड़की बयान दे रही है कि मेरे साथ छेड़छाड़ किया. इसके 15 दिन के पहले क्या था? 15 दिन पहले मुझे बोलती मेरे पिता हैं. मेरे लिए गॉडफादर हैं. मेरे लिए बहुत कुछ किया. मेरी जिंदगी बदल दी. 15 दिन के अंदर कैसे चेंजेस हुआ? चेंजेस उसकी वजह से नहीं हुआ. चेंजेस हुआ है उस फरमान की वजह से जो उसके पीछे बैठा हुआ है.'

Advertisement

सनोज के सनसनीखेज दावे

इसके बाद सनोज ने फरमान को लेकर एक बड़ा दावा किया कि फरमान मोनालिसा के पिता को साधू के भेष में मिला था. और अपना नाम लवी बताया था. फरमान ने झांसा दिया कि मैं आपकी लड़की को इंटरनेशनल लेवल का स्टार बनाउंगा. सनोज को मत बताना. उसने लालच दिया, और इस चक्कर में इन लोगों ने ये बात मुझतक पहुंचने नहीं दी. तो पता नहीं चल पाया कि केरल में क्या षड्यंत्र चल रहा है. मोनालिसा ने कभी जिक्र नहीं किया क्योंकि उसका तो ब्रेनवॉश किया हुआ था. 

सनोज ने दावा किया कि फरमान का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है. वो बोले- अभी तो इसके आपराधिक रिकॉर्ड भी निकल कर सामने आ रहे हैं. इसने किसी को जान से मारने की कोशिश की. वह मुकदमा भी इसका है यहां पर बागपत में जहां से भाग कर गया है. 

मोनालिसा के नाबालिग होने पर सनोज बोले- देखिए मेरे पास कोई प्रूफ नहीं है. उनका प्रूफ उनके माता-पिता उनके विश्वास पर ही मैं कानूनी कारवाई में आगे बढ़ा हूं. और सिर्फ मेरे पास एक बुनियाद थी. नहीं तो बाकी अगर बालिग हैं, उन्होंने डिसीजन लिया है तो मैं इस बीच में आता नहीं. क्योंकि माता-पिता चाहते थे कि उनको इंसाफ मिले. नाबालिक बच्ची और उसकी सोच कितनी है, वो मैं जानता हूं क्योंकि डेढ़ साल में उसके साथ रहा मुझे पता है उसकी कितनी सोच है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement