तीन मर्दों के पीछे बर्बाद किए 17 साल, टूटी शादियां, अब मशहूर एक्ट्रेस को हुआ पछतावा

मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने अपनी तीन टूटी शादियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने जिंदगी के 17 साल गलत रिश्तों में बर्बाद कर दिए. एक्ट्रेस ने बताया कि अगर वो रिश्तों की बजाय अपने करियर और परिवार पर ध्यान देतीं, तो जिंदगी अलग होती.

Advertisement
17 साल रिश्तों में गंवाए, अब एक्ट्रेस को हुआ बड़ा पछतावा! (Photo: ITG) 17 साल रिश्तों में गंवाए, अब एक्ट्रेस को हुआ बड़ा पछतावा! (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:55 PM IST

मीरा वासुदेवन उन कलाकारों में से हैं, जिन्हें सिर्फ एक दमदार फिल्म ने हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसा दिया. भले ही उन्होंने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन आज भी लोग उन्हें साल 2005 में आई फिल्म थनमात्रा के लिए सबसे ज्यादा याद करते हैं. लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. मीरा की तीन शादियां टूट चुकी हैं. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और जिंदगी में आगे बढ़ती रहीं.

Advertisement

मीरा को नहीं शादी टूटने का अफसोस

मीरा ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा अफसोस जाहिर किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के करीब 17 साल गलत रिश्तों और असफल शादियों में बर्बाद कर दिए. धन्या वर्मा से बातचीत में मीरा ने कहा- मैं अक्सर अपने बेटे से कहती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी के 17 साल तीन बेकार शादियों में गंवा दिए. अगर मैं उस समय समझदारी से काम करती, तो बहुत कुछ हासिल कर सकती थी. मैं फिल्मों, फिटनेस और अपनी पसंद की चीजों पर ध्यान दे सकती थी.

उन्होंने आगे कहा- मैं अपने मां-पिता और बहन के साथ ज्यादा समय बिता सकती थी. लेकिन मैंने वो समय ऐसे लोगों पर बर्बाद कर दिया, जिन्होंने मुझे कभी गंभीरता से नहीं लिया और ना ही सम्मान दिया.

मीरा की टूटी तीन शादियां

Advertisement

मीरा वासुदेवन की पहली शादी साल 2005 में सिनेमैटोग्राफर अशोक कुमार के बेटे विशाल अग्रवाल से हुई थी. लेकिन दोनों का रिश्ता 2010 में टूट गया. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में मलयालम एक्टर जॉन कोक्केन से शादी की. दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन 2016 में दोनों अलग हो गए.

फिर मई 2024 में मीरा ने सिनेमैटोग्राफर विपिन पुथियनकम से तीसरी शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला और अगस्त 2025 में दोनों अलग हो गए.

थनमात्रा फिल्म में मोहनलाल और मीरा वासुदेवन लीड रोल में नजर आए थे. कहानी एक ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अल्जाइमर बीमारी हो जाती है और इसका असर उसकी पूरी फैमिली पर पड़ता है. फिल्म में मीरा ने ‘लेखा रमेशन’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. लेकिन आज भी वो मलयालम इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वो फिल्मों और टीवी शोज में लगातार काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement