सास से भी 1 साल बड़े हैं मिलिंद सोमन, शादी होने पर पड़े थे रिश्तेदारों से ताने, ऐसे बनीं बात

सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और उनसे 26 साल छोटी अंकिता कोंवर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है. नाइट क्लब में पहली मुलाकात से लेकर परिवार के सपोर्ट और ऐज गैप पर उठे सवालों तक, जानिए उनकी पूरी कहानी.

Advertisement
मिलिंद संग रिश्ते पर क्या बोलीं अंकिता कोंवर (Photo: Instagram @ankita_earthy) मिलिंद संग रिश्ते पर क्या बोलीं अंकिता कोंवर (Photo: Instagram @ankita_earthy)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:06 PM IST

सुपर मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन ने 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से 2018 में दूसरी शादी की थी. कपल के बीच के ऐज गैप ने हर किसी को चौंका दिया था. मिलिंद-अंकिता ने परिवार के सपोर्ट से लव मैरिज की थी, बावजूद इसके उनके रिश्ते को गलत कहा गया. अंकिता ने बताया कि पति मिलिंद उनकी मां से भी उम्र में एक साल बड़े हैं, बावजूद इसके उनका रिश्ता गहरा है. उनके बीच कभी उम्र का फासला नहीं आया. 

Advertisement

कैसे हुई प्यार की शुरुआत?

अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए अंकिता ने कहा कि हमने 5 साल डेट करने के बाद शादी की थी. ये किस्मत ही थी कि हम मिले. शुरुआत में मेरी मां को दिक्कत हुई थी लेकिन फिर सब ठीक हो गया. मिलिंद-अंकिता की शादी को 8 साल हो चुके हैं.

फाइंड योर अल्ट्रा से बातचीत में अंकिता ने कहा- हम नाइट क्लब में मिले थे. इसलिए मैं किस्मत में विश्वास करती हूं, क्योंकि हम दोनों ही नाइट क्लब्स में नहीं जाते. लेकिन उस दिन पता नहीं कैसे चले गए थे. मिलिंद और मैं एक ही होटल में रुके थे. हालांकि मैं वहां उन्हें पहले भी एक दो बार देख चुकी थी, लेकिन एक बार भी बात नहीं की थी. मैं कैप्टन व्योम के दिनों से उनकी फैन हूं, लेकिन मुझे पसंद नहीं किसी स्टार को पब्लिक प्लेस में जाकर डिस्टर्ब करना.

Advertisement

अंकिता ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ 15 मिनट के लिए पब गई थीं. ना फोन लेकर गई थी ना कुछ और. अंकिता ने कहा- मेरे दोस्तों ने मुझे वहां पुश किया, तो मैंने मिलिंद से हाय कहा, और एकदम से पूछ लिया कि आप डांस करना चाहेंगे. ये बहुत ही अचानक हुआ था क्योंकि वो आमतौर पर डांस भी नहीं करते लेकिन उस दिन किया. तभी उन्होंने मुझसे मेरे बारे में पूछा. मेरे पेरेंट्स, मेरी बहन, सबके बारे में पूछा. फिर मैं अपने दोस्तों के पास चली गई. फिर मेरी एक दोस्त ने कहा कि मिलिंद तुम्हें ढूंढ रहा है. फिर जब मैं उन्हें बाय करने गई तो उन्होंने अपना नंबर दिया. 

रिश्ते के आड़े आई उम्र की दीवार

अंकिता ने आगे बताया कि पहले उनके परिवार को मिलिंद से दिक्कत थी. अंकिता बोलीं, हमें देखकर कोई नहीं कह सकता कि हमारे बीच कोई उम्र का फासला है. हम दोनों की कम्पैटिबिलिटी ही इस तरह की है. जब मैंने अपने पेरेंट्स को बताया था तो वो बाकी चीजों को लेकर थोड़े डर गए थे. लेकिन मेरी मां पर ऐज गैप का असर पड़ा था. वो हिचक रही थीं. क्योंकि मिलिंद मेरी मां से भी एक साल बड़े हैं. लेकिन गनीमत थी कि मेरे पिता को कोई झिझक नहीं थी. उन्होंने सब संभाल लिया. मैंने मेरी मां से भी कहा कि डरने की जरूरत नहीं है. अगर आपको पसंद नहीं है तो कोई बात नहीं. ऐसा नहीं कि मुझे शादी करने की जरूरत ही है.   

Advertisement

अंकिता ने आगे बताया कि कैसे रिलेटिव्स उनके पेरेंट्स के पास जाकर ताने कसते थे कि ये रिश्ता गलत है. मिलिंद उम्र में बहुत बड़े हैं. लेकिन मेरे पेरेंट्स बहुत सपोर्टिव हैं, वो जवाब देते थे कि- कोई बात नहीं, अगर वो इससे खुश है तो हम उसके साथ हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement