ग्रेजुएट हुए बेटे, जिम्मेदारियों से मीनाक्षी शेषाद्रि को मिली छुट्टी! 30 साल बाद लौटीं भारत, मांगा काम

Meenakshi Seshadri 30 साल बाद मुंबई लौट आई हैं और अब फिल्मों व OTT में दमदार रोल्स की तलाश कर रही हैं. ‘दामिनी’ और ‘हीरो’ जैसी हिट फिल्मों की स्टार मीनाक्षी ने फैंस से सपोर्ट और दुआएं भी मांगी हैं.

Advertisement
बॉलीवुड में वापसी को भारत में सेटल हुई एक्ट्रेस (Photo: ITG) बॉलीवुड में वापसी को भारत में सेटल हुई एक्ट्रेस (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं. लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब उन्होंने खुद बताया है कि वो फिर से एक्टिंग की दुनिया में काम करना चाहती हैं और अच्छे रोल्स की तलाश में हैं.

बॉलीवुड में काम की तलाश

मीनाक्षी को फिल्म दामिनी में उनके दमदार किरदार के लिए आज भी याद किया जाता है. वो करियर के शिखर पर थीं जब उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीष मैसूर से शादी की और फिर शोबिज छोड़ अमेरिका जाकर बस गई थीं. हालांकि वहां भी वो सिर्फ हाउसवाइफ बन कर नहीं रहीं, उन्होंने अपना क्लासिकल डांस इंस्टीट्यूट चलाया. अब 30 साल बाद उनकी वापसी की खबर ने फैंस को बेहद खुश कर दिया है.

Advertisement

मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि करीब 30 साल बाद वो अपनी कर्मभूमि मुंबई वापस लौट आई हैं. उन्होंने कहा- मेरे सभी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स को प्यार भरा नमस्ते. आपके प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद. 30 साल बाद मैं फिर से मुंबई लौट आई हूं और नई उम्मीद, जुनून और पॉजिटिविटी के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख रही हूं.

मीनाक्षी ने कहा कि अब वो ऐसे रोल करना चाहती हैं जो दमदार और असरदार हों. उनके मुताबिक, रोल छोटा हो या बड़ा, लीड हो या सपोर्टिंग, इससे फर्क नहीं पड़ता. वो फिल्मों और ओटीटी दोनों में काम करने के लिए तैयार हैं, बस किरदार ऐसा होना चाहिए जो उन्हें एक कलाकार के तौर पर नई चुनौती दे.

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन कुछ रोल्स इतने खास नहीं थे और कुछ प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ ही नहीं पाए. उन्होंने कहा कि इस नए सफर में वो बिना किसी एजेंसी या मैनेजमेंट टीम के खुद ही सब संभाल रही हैं.

Advertisement

ग्रेजुएट हुए बेटे, मीनाक्षी को मिला 'मी-टाइम'

हालांकि अब उनका बेस भारत में है, लेकिन वो छुट्टियों में अपने परिवार के साथ अमेरिका भी जाती रहती हैं. उन्होंने बताया कि इस समय वो अमेरिका के बोस्टन शहर में हैं, जहां अपने बेटे के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन का जश्न मना रही हैं.

मीनाक्षी ने अपने फैंस से सपोर्ट और दुआएं भी मांगीं. उन्होंने कहा- मैं यहां खुद को साबित करने नहीं आई हूं. मैं सिर्फ वही करना चाहती हूं जो मुझे खुशी देता है. आपके प्यार और भरोसे से ही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.

फैंस ने भी उनके पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया. कई लोगों ने लिखा कि वो उन्हें जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. एक फैन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर मीनाक्षी अक्षय कुमार के साथ फिल्म करें तो वो सुपरहिट होगी.

मीनाक्षी शेषाद्रि ने 1983 में फिल्म पेंटर बाबू से डेब्यू किया था, लेकिन असली पहचान उन्हें सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म हीरो से मिली, जिसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आए थे. इसके बाद उन्होंने दामिनी, घायल, शहंशाह, मेरी जंग और घातक जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »